Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Palwal News: पलवल में जेके ब्रांड का नकली व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री पकड़ी, 1000 से ज्यादा नकली बैग जब्त

Palwal News: पलवल में जेके ब्रांड का नकली व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री पकड़ी, 1000 से ज्यादा नकली बैग जब्त

सावधान! घर बनाते समय आप भी तो नहीं ला रहे नकली पुट्टी?

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Palwal News: पलवल के सेक्टर-12 इलाके में नामी कंस्ट्रक्शन मैटेरियल ब्रांड्स के नाम पर चल रहे एक बड़े गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां अवैध रूप से जेके (JK) जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के नाम और फर्जी लोगो का इस्तेमाल कर नकली व्हाइट सीमेंट और वॉल पुट्टी तैयार की जा रही थी।

इस काले खेल को बंद करने के लिए हथीन गेट चौकी पुलिस ने कंपनी की अधिकृत जांच एजेंसी के साथ मिलकर एक साझा ऑपरेशन चलाया। इस छापेमारी में पुलिस के हाथ भारी मात्रा में तैयार नकली माल, नामी कंपनियों के खाली कट्टे और हाई-टेक पैकिंग मशीनें लगी हैं।

विज्ञापन

इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के इनपुट पर पुलिस ने जिमखाना क्लब के पीछे मारा छापा

लंबे समय से मिल रहे इनपुट्स के बाद इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लांसर्स नेटवर्क लिमिटेड (इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के सीनियर इन्वेस्टिगेटर दिनेश पाल को पुख्ता जानकारी मिली थी कि पलवल के इस रिहायशी व इंडस्ट्रियल मिक्स बेल्ट में जेके कंपनी के ट्रेडमार्क की चोरी हो रही है।

सूचना की तस्दीक होने के बाद हथीन गेट चौकी प्रभारी एसआई शेर सिंह और एएसआई नासिर खान की अगुवाई में पुलिस टीम ने सेक्टर-12 स्थित जिमखाना क्लब के ठीक पीछे संचालित ‘बजरांग लाइम केमिकल कंपनी’ नाम की फैक्ट्री पर दबिश दी। वहां पुलिस को जो मिला, उसने ब्रांडेड कंपनियों के सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी।

कट्टों की सिलाई से लेकर पैकिंग तक का था पूरा इंतजाम, कोई कागज नहीं मिला

फैक्ट्री के भीतर तलाशी लेने पर पुलिस की टीम हैरान रह गई। वहां जेके व्हाइट सीमेंट और पुट्टी के हूबहू दिखने वाले करीब एक हजार नकली खाली प्लास्टिक बैग रखे हुए थे। इसके अलावा, मार्केट में सप्लाई के लिए तैयार किए गए 43 भरे हुए बोरे भी बरामद हुए।

फैक्ट्री के भीतर ही लोहे की बोरा सिलाई मशीन, तीन फर्जी बिल बुक और प्लास्टिक बैग पैकिंग मशीनें लगाई गई थीं, ताकि किसी को भी माल के नकली होने का शक न हो। जब मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक कपिल मुद्गल (निवासी लालवा) से इस ब्रांड के इस्तेमाल का लाइसेंस या कोई वैध दस्तावेज मांगा गया, तो वह बगले झांकने लगा।

कॉपीराइट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पलवल पुलिस

वैध कागजात न मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भरे हुए कट्टों से सैंपल लिए और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया। हथीन गेट चौकी प्रभारी एसआई शेर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता दिनेश पाल के बयान और मौके से मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी कपिल मुद्गल के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से यह उगलवाने की कोशिश करेगी कि इस नकली और घटिया कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की सप्लाई पलवल के अलावा दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के किन-किन जिलों के डीलर्स को की जा रही थी।

यह भी पढ़ें– Haryana old age pension: अब बड़े बच्चे की उम्र देखकर बनेगी बुजुर्गों की पेंशन, फैमिली ID का नया नियम लागू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।