Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Panchkula News: पंचकूला में खौफनाक ठगी, मुंबई का कैंसर डॉक्टर बनकर घर में घुसे शातिर, नशा सुंघाकर 5 लाख लुटे

Panchkula News: पंचकूला में खौफनाक ठगी, मुंबई का कैंसर डॉक्टर बनकर घर में घुसे शातिर, नशा सुंघाकर 5 लाख लुटे

पंचकूला में खौफनाक ठगी, मुंबई का कैंसर डॉक्टर बनकर घर में घुसे शातिर, नशा सुंघाकर 5 लाख लुटे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula News: साइबर अपराध और ठगी के नित नए तरीकों के बीच पंचकूला के पॉश इलाके सेक्टर-10 में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर में घुसे दो ठगों ने खुद को मुंबई का जाने-माने कैंसर विशेषज्ञ बताकर 5 लाख रुपये कैश ऐंठ लिए।

पीड़ित राजेंद्र गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता लंबे समय से कैंसर से जूझ रही हैं। आरोप है कि ठगों ने बेहद शातिर तरीके से इलाज का झांसा देकर दंपती को सम्मोहित जैसा किया और फिर जहरीली सिरिंज का खौफ दिखाकर अलमारी से 5 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए।

विज्ञापन

बस के सफर से शुरू हुई जालसाजी, रखी थी अकेले रहने की शर्त

घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो महीने पहले जब उनकी पत्नी इलाज के लिए जा रही थीं, तब बस में मनोज मेहरा नाम का एक युवक उनसे मिला। बातों ही बातों में उसने झांसा दिया कि मुंबई से एक बहुत बड़े डॉक्टर आते हैं, जो असाध्य कैंसर का भी शर्तिया इलाज कर देते हैं। आरोपी ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया और लगातार फोन पर बात करता रहा। शातिर ने पहले ही शर्त रख दी थी कि जब ‘डॉक्टर’ घर आएंगे, तो वहां किसी बाहरी व्यक्ति या रिश्तेदार की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए।

सिरिंज का खौफ और 5 लाख की लूट: 25 जून की सुबह का घटनाक्रम

योजना के मुताबिक 25 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे मनोज अपने साथ एक ‘तथाकथित डॉक्टर’ को लेकर राजेंद्र के घर पहुंचा। दोनों आरोपी वेल-ड्रेस्ड थे और उनके हाथ में मेडिकल बैग था। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने इलाज प्रक्रिया के नाम पर दंपती को कोई नशीला या सुंघाने वाला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वे मानसिक रूप से भ्रमित हो गए।

इसके बाद आरोपियों ने बैग से इंजेक्शन की सिरिंज निकाली और जान से मारने की धमकी देकर तुरंत 5 लाख रुपये कैश की मांग की। बदहवास स्थिति में राजेंद्र ने चेक देने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने दबाव बनाकर घर में रखा सारा कैश हड़प लिया और दो दिन बाद संपर्क करने का दावा करते हुए चंपत हो गए।

मोबाइल नंबर बंद, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ठगों के जाने के बाद जब दंपती का नशा और भ्रम कम हुआ तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत आरोपियों के नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले।

इसके बाद पीड़ित ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। घटनास्थल का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी फॉर्मल कपड़ों में हाथ में बैग टांगे सोसाइटी की तरफ जाते दिख रहे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है, जल्द ही दोनों सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।