Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Panchkula News: पंचकूला में खैर तस्करों का तांडव, वन दरोगा पर हमला, पिस्टल से गोली मारने की धमकी देकर गाड़ी ले भागे

Panchkula News: पंचकूला में खैर तस्करों का तांडव, वन दरोगा पर हमला, पिस्टल से गोली मारने की धमकी देकर गाड़ी ले भागे

पंचकूला में खैर तस्करों का तांडव, वन दरोगा पर हमला, पिस्टल से गोली मारने की धमकी देकर गाड़ी ले भागे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला जिले में अवैध खैर लकड़ी माफिया का खौफनाक दुस्साहस सामने आया है। पिंजौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास पर चेकिंग करने पहुंचे वन दरोगा (फॉरेस्ट गार्ड) पर लकड़ी तस्करों ने हमला बोल दिया। तस्करों ने न सिर्फ ड्यूटी पर तैनात वन अधिकारी के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की, बल्कि गाड़ी से पिस्टल निकालकर जान से मारने की सीधी धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी अवैध खैर की लकड़ी से लदी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाकर ले जाने में कामयाब रहे।

कालका रेंज में तैनात वन दरोगा सचिन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को उन्हें उच्च अधिकारियों से गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि तस्करी कर खैर की कीमती लकड़ी एक पिकअप गाड़ी में भरकर सुखोमाजरी बाईपास की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही दरोगा सचिन बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचे, तो बाईपास स्थित एक ढाबे के पास संदिग्ध पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी।

विज्ञापन

‘पिस्टल निकाल, इसे गोली मारता हूं’: हाथापाई के बीच मचा हड़कंप

जैसे ही वन दरोगा सचिन ने गाड़ी चालक को रोककर पूछताछ शुरू की, चालक ने तुरंत ढाबे पर मौजूद अपने साथी को आवाज लगा दी। दोनों तस्करों ने मिलकर दरोगा को घेर लिया और हाथापाई करते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसी दौरान ढाबे पर मौजूद तस्कर ने चालक पर चिल्लाते हुए कहा—”तू तुरंत गाड़ी लेकर भाग और अंदर रखी पिस्टल निकाल कर दे, इसे यहीं गोली मारता हूं।”

धमकी सुनते ही चालक तेज रफ्तार में खैर लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी लेकर सुखोमाजरी की दिशा में फरार हो गया। वन दरोगा सचिन ने हिम्मत दिखाते हुए दूसरे आरोपी से मशक्कत के बाद अपना फोन वापस झपटा और भाग रहे तस्करों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं। इसके बाद दूसरा तस्कर भी पास की नदी पार करके सूरजपुर की तरफ पैदल ही रफूचक्कर हो गया।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, पुराने तस्कर रवि और बंटी की तलाश में छापेमारी

घटना के बाद वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए अमरावती पुलिस चौकी के एएसआई चिरंजी लाल ने बताया कि पीड़ित वन दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 132, 351, 3(5), 303 और वन अधिनियम 1927 की धारा 32 व 33 के तहत मुकदमा नंबर 283 दर्ज कर लिया है।

पुलिस तफ़्तीश में फरार आरोपियों की पहचान खड़कुआ गांव निवासी बंटी और हरिपुर निवासी रवि के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रवि का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस की अलग-अलग टीमें दोनों नामजद तस्करों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और दावों के मुताबिक जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Karnal youth suicide: कैलिफोर्निया में करनाल के युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।