Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panchkula News: पिंजौर में वॉइस ऑफ मीडिया का पत्रकार सम्मेलन, पत्रकारों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

Panchkula News: पिंजौर में वॉइस ऑफ मीडिया का पत्रकार सम्मेलन, पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर स्थित व्हाइट कैसल में आज यानी शनिवार को वॉइस ऑफ मीडिया की ओर से पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और पंचकूला की पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारिता और समाजसेवा दोनों की भूमिका को समाज के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सेवा समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान निभाती हैं। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सम्मानित व्यक्तियों का तालियों के साथ स्वागत किया।

 

विज्ञापन

समाजसेवी बबली रावत को मिला सम्मान

सम्मेलन के दौरान समाजसेवी बबली रावत को भी उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर बबली रावत ने इसे अपने सामाजिक जीवन का यादगार पल बताया। बबली रावत ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगी और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करती रहेंगी।

 

सामाजिक कार्यों को मिला प्रोत्साहन

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समाजसेवियों और पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम होती है। ऐसे आयोजनों से उन लोगों का उत्साह बढ़ता है जो बिना किसी स्वार्थ के समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। सम्मेलन के अंत में सभी सम्मानित पत्रकारों और समाजसेवियों को शुभकामनाएं दी गईं और भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।