Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panipat News: शादी से पहले मंगेतर ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशा, होटल ले जाकर किया रेप

Panipat News: शादी से पहले मंगेतर ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशा, होटल ले जाकर किया रेप

कल आनी थी बारात, आज मंगेतर पर दर्ज हुआ रेप का केस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: हरियाणा के पानीपत से एक ऐसी वारदात सामने आई है जो समाज और रिश्तों पर से भरोसा उठा दे। थाना चांदनीबाग इलाके की एक युवती की कल यानी 4 जुलाई को शादी होनी थी, घर में शहनाइयां बजने की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन मंडप सजने से ठीक पहले दूल्हे की काली करतूत का भंडाफोड़ हो गया।

दिल्ली के रहने वाले मंगेतर ने शादी का झांसा देकर युवती को नशीला पदार्थ पिलाया और होटल में ले जाकर उसकी आबरू लूट ली। इस घिनौने अपराध में लड़के का पूरा परिवार भी बराबर का भागीदार निकला, जिन्होंने पहले लोक-लाज की दुहाई देकर पीड़िता को चुप कराया और अब ऐन वक्त पर शादी से मुकर गए।

विज्ञापन

शॉपिंग के बहाने सोनीपत बुलाया, भाई को हटाकर होटल में की हैवानियत

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका रिश्ता दिल्ली निवासी जोगेंद्र के साथ तय हुआ था। दोनों पक्षों की रजामंदी से 4 जुलाई की तारीख विवाह के लिए तय की गई। रिश्ता होने के बाद फोन पर बातचीत का दौर शुरू हुआ, जिसका फायदा उठाकर जोगेंद्र ने साजिश रची।

बीती 23 अप्रैल को जोगेंद्र और उसकी मां ने शादी के कपड़े खरीदने के बहाने युवती को सोनीपत बुलाया। अगले दिन जब युवती अपने भाई के साथ सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंची, तो आरोपी ने उसके भाई को बातों में उलझाकर वापस भेज दिया। इसके बाद वह युवती को एक पार्क में ले गया, जहां उसकी बहन और जीजा पहले से मौजूद थे। वहां युवती को जबरन नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई और बेहोशी की हालत में उसे सोनीपत के कच्चे क्वार्टर स्थित एक होटल में ले जाकर रेप किया गया।

पंचायत में भी किया गुमराह, बाद में नंबर किए ब्लैक लिस्ट

इस खौफनाक हरकत के बाद जब पीड़िता ने रोते हुए जोगेंद्र के माता-पिता और बहन-जीजा को आपबीती बताई, तो उन्होंने ढांढस बंधाया कि ‘आखिरकार तुम दोनों की शादी तो होनी ही है।’ बदनामी के डर से लड़की चुप रही, लेकिन बीती 28 मई को जोगेंद्र ने अचानक शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

विरोध करने पर आरोपी के परिवार ने लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। मामले को सुलझाने के लिए पानीपत के एक मंदिर में बाकायदा समाज के गणमान्य लोगों की पंचायत भी बैठी, जहां आरोपियों ने 4 जुलाई को शादी का झूठा भरोसा दिया। मगर पंचायत से जाते ही उन्होंने पीड़िता और उसके पूरे परिवार के नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए और सारे संपर्क तोड़ दिए।

दूल्हे और बिचौलिये समेत 6 पर केस, तफ्तीश में जुटी पुलिस

आखिरकार न्याय की गुहार लेकर पीड़िता का परिवार थाने पहुंचा। चांदनीबाग थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दूल्हे जोगेंद्र, उसकी मां बीरमती, पिता सतीश, बहन गीता, जीजा और शादी तय कराने वाले बिचौलिये पवन धीमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 69, 351(3) और 3(5) के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी (SHO) किरन ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: गुरुग्राम में रफ़्तार का तांडव, बलेनो कार ने दो युवकों को हवा में उछाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।