Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panipat News: पानीपत में समझौते के बाद घर लौटे परिवार पर खूनी हमला, गंडासी और लाठी-डंडों से घर में घुसकर पीटा

Panipat News: पानीपत में समझौते के बाद घर लौटे परिवार पर खूनी हमला, गंडासी और लाठी-डंडों से घर में घुसकर पीटा

राजीनामे के बाद भी नहीं बुझी रंजिश की आग, कश्यप कॉलोनी में युवक और महिला पर धारदार हथियारों से हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: पानीपत शहर के कश्यप कॉलोनी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर कातिलाना हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो महीने पहले हुए विवाद के बाद समझौते का भरोसा रखकर अपने घर वापस लौटे युवक को पड़ोसियों ने घर में घुसकर निशाना बनाया।

हमले के दौरान बीच-बचाव करने आई एक महिला को भी बेरहमी से पीटा गया। पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर खुलेआम लाठी-डंडे और गंडासियां लहराते हुए घर के अंदर और बाहर तांडव मचाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

समझौते के बाद घर लौटते ही टूटा कहर

जानकारी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले पीड़ित युवक का पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अपनी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए युवक उस समय अपना मकान छोड़कर दूसरी जगह किराए पर रहने चला गया था।

परिजनों का कहना है कि हाल ही में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के जरिए समझौता हो गया था। इसी समझौते पर भरोसा कर युवक दो महीने बाद जब अपने परिवार के साथ दोबारा घर लौटा और सामान रख ही रहा था कि घात लगाकर बैठे पड़ोसियों ने पुरानी खुन्नस निकालते हुए अचानक हमला बोल दिया।

घर में घुसकर गंडासी और लाठी-डंडों से किया वार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अचानक दर्जनों लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और गंडासियां लेकर उनके घर में घुस आए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

चीख-पुकार सुनकर जब परिवार की महिला उसे बचाने दौड़ी, तो दबंगों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी जमकर मारपीट की। लहूलुहान हालत में युवक को तड़पता छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा पीड़ित, पुलिस से न्याय की गुहार

घटना के तुरंत बाद पड़ोसियों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख में जुटी है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पीड़ित पक्ष ने स्थानीय बीजेपी पार्षद संजीव दहिया पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।