Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panipat News: पानीपत में प्रॉपर्टी डीलर की शर्मनाक करतूत, मकान बिकवाने के बहाने घर में घुसा, महिला को नशीला जूस पिलाकर किया रेप

Panipat News: पानीपत में प्रॉपर्टी डीलर की शर्मनाक करतूत, मकान बिकवाने के बहाने घर में घुसा, महिला को नशीला जूस पिलाकर किया रेप

मकान बिकवाने के बहाने घर में घुसा, महिला को नशीला जूस पिलाकर किया रेप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Panipat News: हरियाणा के पानीपत से रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां के थाना किला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर ने इंसानियत को ताक पर रखते हुए एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति रिफाइनरी में काम करते हैं और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार अपना मकान बेचना चाहता था, जिसके लिए उन्होंने स्थानीय डीलरों से संपर्क किया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को जाल में फंसाया और घर में अकेला पाकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मना करने के बावजूद घर पहुंचा आरोपी, ₹1 लाख मुनाफे का दिया लालच

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे फोन कर बताया था कि उसने मकान का सौदा उनके तय रेट से करीब एक लाख रुपये महंगे में पक्का करा दिया है। महिला ने उस समय पति के घर पर न होने की बात कहकर उसे आने से मना किया, लेकिन आरोपी अगले दिन शाम को हाथ में खाने-पीने का सामान और जूस लेकर उसके घर आ धमका। इसके बाद वह मकान का ऊपरी हिस्सा देखने के बहाने ऊपर कमरे में जाकर बैठ गया। आरोपी ने पूरी प्लानिंग के तहत साथ लाए जूस को गिलास में पलटा और महिला से कहा कि वह उसकी बेटी के जन्मदिन की खुशी में यह जूस पी ले। महिला के मना करने पर भी उसने जबरदस्ती उसे जूस पिला दिया।

होश आया तो उड़ गए होश, विरोध करने पर बदमाशों से घिरवाया पीड़ित परिवार

जूस पीते ही महिला अचेत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। काफी देर बाद जब महिला को होश आया तो उसने खुद को बेसुध पाया और आरोपी को अर्धनग्न हालत में देखा। जब पीड़िता ने इस करतूत का कड़ा विरोध करते हुए पुलिस में जाने की बात कही, तो आरोपी अपनी औकात पर आ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

इसी बीच जब महिला का एक परिचित वहां पहुंचा, तो पीड़िता ने रोते हुए उसे अपनी आपबीती सुनाई। खुद को घिरता देख आरोपी डीलर ने तुरंत फोन घुमाकर अपने कुछ गुंडे साथियों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने पीड़ित परिवार को मुंह खोलने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां दीं।

किला थाना पुलिस ने बीएनएस की संगीन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और किला थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और संगीनता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया है। थाना किला पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और उसके फरार साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333 (नशीला पदार्थ देकर अपराध करना), 64(1) (बलात्कार), 123, 351(3) (जान से मारने की धमकी) और धारा 3(5) (साझा इरादा) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।