Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panipat News: पानीपत की महिला का सगे भतीजे पर आया दिल, सफीदों कोर्ट में लिव-इन के दस्तावेज बनवाने के दौरान भारी हंगामा

Panipat News: पानीपत की महिला का सगे भतीजे पर आया दिल, सफीदों कोर्ट में लिव-इन के दस्तावेज बनवाने के दौरान भारी हंगामा

10 साल छोटे सगे भतीजे संग लिव-इन का पेपर बनवाने पहुंची चाची

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: हरियाणा के सफीदों में शनिवार की सुबह वकीलों और मुवक्किलों की भीड़ के बीच अचानक चीख-पुकार और मारपीट शुरू हो गई। मामला किसी जमीन या कोर्ट केस का नहीं, बल्कि मर्यादाओं को ताक पर रखकर उपजे एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का था।

पानीपत के एक गांव की रहने वाली 28 साल की महिला अपने सगे जेठ के लड़के यानी अपने भतीजे के प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि वह पति और घर-बार छोड़कर उसके साथ रहने कोर्ट पहुंच गई। लेकिन जैसे ही वह दस्तावेज तैयार करवाने बैठी, पीछे से उसका पति और दर्जनों ग्रामीण वहां धमक पड़े।

विज्ञापन

10 साल छोटे भतीजे संग लिव-इन की जिद, पति ने बीच सड़क पर सिखाया सबक

बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी भतीजा उम्र में उससे करीब 10 साल छोटा है। दोनों ने लोक-लाज और सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया था।

इसी रजामंदी को कानूनी अमलीजामा पहनाने और लिव-इन रिलेशनशिप के स्टांप पेपर बनवाने के लिए दोनों सफीदों कोर्ट आए थे। जैसे ही पति की नजर अपनी पत्नी और सगे भतीजे पर पड़ी, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पति ने आव देखा न ताव, भतीजे को कॉलर से पकड़ा और सड़क पर घसीटते हुए उसकी धुनाई शुरू कर दी।

गाली-गलौज और लात-घूंसे, तमाशबीन बने रहे लोग

अदालत के ठीक बाहर करीब आधे घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। दोनों पक्षों की ओर से जमकर गाली-गलौज हुई, कपड़े फटे और लात-घूंसे चले।

महिला बीच-बचाव करने की कोशिश करती रही, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों और पति के आगे उसकी एक न चली। कोर्ट रोड पर ट्रैफिक थम गया और लोग अपनी गाड़ियां रोककर इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने लगे। माहौल को हाथ से निकलता और कानून व्यवस्था को भंग होता देख स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और सफीदों थाना पुलिस को दी।

पुलिस के सामने भी अड़ी रही महिला, इलाके में थू-थू

सूचना मिलते ही सफीदों पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे मारपीट कर रहे लोगों को अलग किया। पुलिस जब दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले जाने लगी, तब भी महिला अपने पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई।

वह पुलिस के सामने भी चीख-चीखकर भतीजे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। सगे खून के रिश्तों के बीच पैदा हुए इस अनैतिक विवाद और कोर्ट के बाहर हुए ड्रामे की चर्चा अब पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है और लोग इस पर तरह-तरह के ताने कस रहे हैं। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: गर्मी में कंबल और सर्दी में बर्फ की सिल्ली! महेंद्रगढ़ के संतलाल के दावे ने सबको चौंकाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।