Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Pehowa News: श्रावण मास में भक्तिमय हुई धर्मनगरी पिहोवा, गोबिंदानंद आश्रम में शिवमहापुराण कथा शुरू, दक्षिणा काली पीठ में उमड़ रहे श्रद्धालु

Pehowa News: श्रावण मास में भक्तिमय हुई धर्मनगरी पिहोवा, गोबिंदानंद आश्रम में शिवमहापुराण कथा शुरू, दक्षिणा काली पीठ में उमड़ रहे श्रद्धालु

श्रावण मास में भक्तिमय हुआ पिहोवा: एकादश रुद्र महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक, संतों ने दिया आशीर्वाद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा)

Pehowa News: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा)। पवित्र श्रावण मास के आगमन के साथ ही पिहोवा शहर में चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना और कथा-प्रवचनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में शिव पूरी रोड स्थित श्री गोबिंदानंद आश्रम में महंत सर्वेश्वरी गिरी के पावन सानिध्य में संगीतमय शिवमहापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत कर भगवान शिव का पूजन किया और संतों का आशीर्वाद लिया।

शिव भक्ति से मिलता है सुखमय जीवन का आशीर्वाद

विज्ञापन

दूसरी ओर, श्री दक्षिणा काली पीठ स्थित एकादश रुद्र महादेव मंदिर में भी श्रावण मास के उपलक्ष्य में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के शुभ आशीर्वाद एवं स्वामी खटवांग पुरी की देखरेख में रोजाना भगवान शिव का रुद्रविशेषक किया जा रहा है। श्रद्धालु दूध, दही, देसी घी, शक्कर, शहद, अक्षत और पवित्र गंगाजल के साथ बेलपत्र अर्पित कर अपने परिवार की समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना कर रहे हैं।

श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण मास आत्मिक साधना और भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे उत्तम समय माना गया है। उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण कथा के नियमित श्रवण से इंसान के भीतर सकारात्मक बदलाव आते हैं और उसकी रुचि धर्म, संस्कृति व सनातन परंपराओं की ओर बढ़ती है।

“कथा का मुख्य यजमान बनना मेरे लिए परम सौभाग्य”: गीता शर्मा

कथा के पहले दिन पूजा-अर्चना के बाद मुख्य यजमान गीता शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पवित्र श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा का यजमान बनने का अवसर मिलना उनके लिए भगवान शिव की असीम अनुकंपा और परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा और प्रगाढ़ होगी तथा युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कथा के शुभारंभ अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा स्थल पर रोजाना बह रही भक्ति की धारा से पूरा इलाका शिवमय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें– चश्मा पहनकर आया शातिर, ATM तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश; CCTV में कैद हरकत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।