Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

PM Modi in Jind: जर्मनी-चीन की लीग में शामिल हुआ भारत- हाइड्रोजन ट्रेन, हरियाणा को ₹14700 करोड़ की सौगात

PM Modi in Jind: जर्मनी-चीन की लीग में शामिल हुआ भारत- हाइड्रोजन ट्रेन, हरियाणा को ₹14700 करोड़ की सौगात

PM Modi in Jind: जर्मनी-चीन की लीग में शामिल हुआ भारत- हाइड्रोजन ट्रेन, हरियाणा को…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

PM Modi in Jind: हरियाणा की ऐतिहासिक धरती जींद शुक्रवार को एक बड़े वैश्विक गौरव की साक्षी बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली स्वदेशी और पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस तकनीकी छलांग के साथ ही भारत दुनिया के उन गिने-चुने पांच देशों की लीग में शामिल हो गया है, जिनके पास हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली रेलगाड़ियां हैं। ट्रेन को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री सीधे एकलव्य स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा के मंच पर पहुंचे, जहां जनसैलाब ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

हरियाणा को मिली 14,700 करोड़ की विकास सौगात

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में कई नए रेलवे रूट, हाईवे नेटवर्क और दो अत्याधुनिक सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “19वीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से थी, 20वीं सदी की पहचान डीजल-बिजली बनी और 21वीं सदी की पहचान यह हाइड्रोजन रेल है। आज जींद से सोनीपत के बीच सिर्फ 89 किलोमीटर का सफर शुरू नहीं हुआ है, बल्कि यह भविष्य की असीम संभावनाओं का प्रवेश द्वार है।”

पीएम मोदी की जींद वासियों से खास अपील

विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही प्रधानमंत्री ने मंच से सीधे जनता से संवाद किया और स्वच्छता को लेकर एक अनूठी मांग रख दी। उन्होंने जींद के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, “मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं। क्या इस साफ-सफाई के लिए भी मोदी का आना जरूरी है? अगर यहां के लोग तय कर लें कि हमें गंदगी नहीं करनी है, तो पूरा इलाका खुद-ब-खुद चमक उठेगा। आप सभी स्वच्छता को अपना स्वभाव और संस्कार बना लीजिए।”

25 रुपये में 2600 यात्री करेंगे हाइटेक सफर

जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रूट पर दौड़ने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ तकनीक के तहत तैयार की गई है। 10 कोच वाली इस हाइटेक ट्रेन में एक बार में करीब 2,600 यात्री सफर कर सकेंगे और इसका न्यूनतम किराया महज 25 रुपये रखा गया है।

यह ट्रेन गोहाना, बुताना और मोहाना समेत कुल 12 स्टेशनों पर रुकेगी और करीब 2 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी। इसे अधिकतम 110 किमी/घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है, हालांकि सामान्य ट्रैक पर यह 75 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी।

यह मोदी की गारंटी वाला नया भारत है: सीएम नायब सैनी

समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह अवसर सिर्फ शिलान्यास और लोकार्पण का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “पहले भारत दुनिया से तकनीक मांगता था, लेकिन आज दुनिया भारत के नवाचार की तरफ देख रही है।

यह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का गौरव हमारे जींद को मिलना इस बात का सबूत है कि यह मोदी की गारंटी वाला नया भारत है।” वहीं, रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय भाटिया कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को देखकर बेहद गदगद नजर आए और उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बताया।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हाइड्रोजन ट्रेन के बहाने भाजपा का बड़ा सियासी कार्ड, कांग्रेस छोड़ आए इन 5 बागी विधायकों को मिला बड़ा मंच

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।