August 3, 2026

Political Update: लोकसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित, लगातार 11वें दिन नहीं हो सका प्रश्नकाल

0
Political Update: लोकसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित, लगातार 11वें दिन नहीं हो सका प्रश्नकाल

लोकसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Political Update: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत कुछ मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के पांच मिनट के बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता का उल्लेख किया और उन्हें बधाई दी। इसके बाद जब उन्होंने प्रश्नकाल शुरू कराया तो विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे।

बिरला ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘क्या आप पहले से फैसला करके आते हो कि सदन नहीं चलने देंगे। मुझे लगता है कि आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है। कृपया प्रश्नकाल चलने दें।’’ शोर-शराबा जारी रहने पर अध्यक्ष ने बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी और तब से सदन में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे की स्थिति के कारण आज लगातार 11वें दिन भी प्रश्नकाल नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed