Breaking News
Northern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में भरे गए 11 खाद्य पदार्थों के नमूनेNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में भरे गए 11 खाद्य पदार्थों के नमूने

Northern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खाना

Northern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खाना

त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खाना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Northern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारों के इस मौसम में अपने घरों की ओर रुख कर रहे लाखों रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है। ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की दिन-रात उमड़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए अब स्टेशनों पर 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण खान-पान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अक्सर देर रात या तड़के स्टेशनों पर पहुंचने वाली ट्रेनों के यात्रियों को खाने-पीने का सामान न मिलने से भारी फजीहत झेलनी पड़ती थी। रेलवे के इस नए आदेश के बाद अब यात्रियों को निर्बाध रूप से चाय, नाश्ता, पानी और पैकेटबंद भोजन मिलता रहेगा।

6 रेल मंडलों को मिले प्राथमिकता पर व्यवस्था करने के निर्देश

विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक राजीव कुमार मखिजा ने इस बाबत स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करते हुए दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर और जम्मूतवी के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकों (Sr. DCM) को तत्काल प्रभाव से व्यवस्था लागू करने को कहा है। आदेशों के तहत भीड़भाड़ वाले सभी स्टेशनों पर मौजूद रिफ्रेशमेंट रूम (जलपान कक्ष), स्थायी कैटरिंग यूनिट्स और सभी स्टॉल दिन-रात चालू रहेंगे। स्टेशनों पर भोजन, पैकेटबंद स्नैक्स, बोतलबंद पीने का पानी और चाय-कॉफी का पर्याप्त स्टॉक रखने की हिदायत दी गई है, ताकि यात्रियों को अपनी बारी के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। जहां भीड़ के मुकाबले मौजूदा स्टॉल कम पड़ेंगे, वहां नियमानुसार अस्थायी स्टॉल या अतिरिक्त वेंडर तैनात किए जाएंगे।

ओवरचार्जिंग पर लगेगी लगाम, अंबाला मंडल में अधिकारियों की टीम करेगी औचक निरीक्षण

रेलवे प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि खान-पान की आपूर्ति और सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) यशनजीत सिंह ने बताया कि सभी संबंधित कर्मचारियों और वेंडरों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि तय कीमतों से ज्यादा दाम वसूलने (ओवरचार्जिंग) और खाने की घटिया गुणवत्ता जैसी जनशिकायतों को रोकने के लिए अधिकारियों का विशेष दल गठित किया गया है, जो स्टेशनों पर लगातार औचक निरीक्षण करेगा। यदि कोई वेंडर यात्रियों से मनमाने दाम वसूलता या बासी खाना बेचता पाया गया, तो उसका लाइसेंस रद्द करने समेत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़े-  हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।