Breaking News
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहतMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहेंरुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहतMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहें

Punjab Chandigarh Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की सुस्ती से बढ़ी उमस, बिजली की मांग ने तोड़े रिकॉर्ड

Punjab Chandigarh Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की सुस्ती से बढ़ी उमस, बिजली की मांग ने तोड़े रिकॉर्ड

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की सुस्ती से बढ़ी उमस, बिजली की मांग ने तोड़े रिकॉर्ड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Chandigarh Weather Update :  पंजाब और चंडीगढ़ के आसमान से इस समय बादलों की आवाजाही कम हो गई है, जिसके चलते मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। तीखी धूप और उमस ने एक बार फिर लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इस समय सामान्य से करीब 2.7 डिग्री ऊपर चल रहा है। गुरुवार को बादलों ने केवल छिटपुट मेहरबानी दिखाई, जिसके तहत लुधियाना में 11.4 मिलीमीटर और रूपनगर में नाममात्र 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

पारे की चाल पर नजर डालें तो चंडीगढ़ में तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि पंजाब के पटियाला में यह सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री और रूपनगर में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज मौसम के मिजाज में थोड़े बदलाव की उम्मीद है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और गुरदासपुर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह सूखा बना रहेगा।

तीन वेदर सिस्टम का ट्राई-इफेक्ट

इलाके के मौसम में अचानक आ रहे उतार-चढ़ाव के पीछे एक साथ तीन बड़े वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। मौसम वैज्ञानिकों का विश्लेषण बताता है कि इस समय मानसून ट्रफ जम्मू, देहरादून और उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी हरियाणा के ऊपर वायुमंडल के ऊपरी स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से बीच-बीच में बादल छा जाते हैं।

तीसरी बड़ी हलचल उत्तर पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के रूप में है। इन तीनों प्रणालियों के मिले-जुले असर से आने वाले दिनों में बादलों की सक्रियता बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का साफ संकेत है कि चौदह और पंद्रह सितंबर को पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है, जो इस उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाएगी।

बिजली की मांग ने तोड़े रिकॉर्ड

मानसून की बेरुखी और चिलचिलाती धूप का सीधा असर पावर सेक्टर पर देखने को मिल रहा है। घरों और दफ्तरों में एयर कंडीशनर व कूलर लगातार चलने की वजह से बिजली की खपत बेकाबू हो गई है। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे ही राज्य में बिजली की कुल मांग 11,116 मेगावाट के ऊंचे स्तर को छू गई। इसके मुकाबले पंजाब का अपना आंतरिक बिजली उत्पादन सिर्फ 4,002 मेगावाट ही सिमट कर रह गया है।

ग्रिड की फ्रिक्वेंसी 49.43 हर्ट्ज दर्ज की गई, जो लोड के दबाव को साफ दर्शाती है। उपभोक्ताओं को बिना किसी कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए पावरकॉम को सेंट्रल पूल और अन्य राज्यों से भारी-भरकम 7,114 मेगावाट बिजली खरीदनी पड़ रही है।

Punjab Weather Update 10 September : पंजाब में मानसून सुस्त, उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।