Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Punjab News: पंजाब पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

VVinita Kohli
Punjab News: पंजाब पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab News: पंजाब पुलिस ने बुधवार को 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से राज्य में सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के घरिंडा थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यादव ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है ताकि तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल सभी सहयोगियों की पहचान कर पूरे आपूर्ति तंत्र को ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प पर कायम है।

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।