Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Punjab Weather: चंडीगढ़ में तेज बारिश के बीच घग्गर नदी में बड़ा हादसा, दो दोस्त बहे, पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

Punjab Weather: चंडीगढ़ में तेज बारिश के बीच घग्गर नदी में बड़ा हादसा, दो दोस्त बहे, पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में तेज बारिश के बीच घग्गर नदी में बड़ा हादसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather: चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में शनिवार को लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर के पास घग्गर नदी में मनीमाजरा के तीन दोस्त मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान तेज बहाव में दो युवक नदी में बह गए, जबकि तीसरे युवक ने झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाई। उधर, मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है और हिमाचल से सटे तीन जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का असर सिर्फ नदी-नालों तक सीमित नहीं है। कई जिलों में जलभराव, फिसलन और तेज बहाव जैसी स्थितियां बनने लगी हैं। प्रशासन लोगों से नदी, नालों और बरसाती क्षेत्रों के पास जाने से बचने की अपील कर रहा है।

पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट

विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार (11 जुलाई) को पंजाब के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

एक दोस्त को बचाने की कोशिश में दो युवक बह गए

घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। मनीमाजरा निवासी सुरिंदर, दर्शन और चंदा ऑटो से घग्गर नदी के किनारे पहुंचे थे और पानी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान दर्शन का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए सुरिंदर भी नदी में उतर गया, लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। तीसरे साथी चंदा ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह सफल नहीं हो सका और खुद झाड़ियों को पकड़कर किसी तरह बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के अनुसार शनिवार देर शाम तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

कई जिलों में बारिश दर्ज, फाजिल्का में सबसे ज्यादा बरसात

शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 5:30 बजे तक चंडीगढ़, बठिंडा, फाजिल्का, होशियारपुर और पठानकोट समेत कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 25.5 मिमी बारिश फाजिल्का में दर्ज हुई। इसके अलावा बठिंडा में 3.0 मिमी और चंडीगढ़ शहर में 1.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश से बिजली की मांग में आई कमी

लगातार बारिश का असर बिजली की खपत पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को पंजाब में बिजली की मांग 13,981 मेगावाट रही। राज्य को केंद्र से 9,858 मेगावाट बिजली आवंटित थी, जबकि पंजाब ने 9,643 मेगावाट बिजली ही ली। यानी तय आवंटन से 185 मेगावाट कम बिजली की खपत हुई। इसके साथ ही राज्य ने अपने स्तर पर 4,420 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में कमी आने से एयर कंडीशनर और कूलिंग उपकरणों का उपयोग घटा, जिससे बिजली की मांग में कमी दर्ज की गई।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।