Breaking News
चंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Weather: पंजाब के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जालंधर में सुबह से बरसात, बिजली गिरने की चेतावनी

Punjab Weather: पंजाब के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जालंधर में सुबह से बरसात, बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather: पंजाब में गुरुवार को मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जालंधर में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चंडीगढ़ समेत पंजाब के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बीच लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े खतरे की स्थिति नहीं है, लेकिन मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए लगातार अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।

चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में अगले कुछ घंटे अहम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला समेत ट्राइसिटी क्षेत्र में अगले दो से तीन घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम रडार में आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ सक्रिय बादल दिखाई दिए हैं। इसी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने यलो एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों से बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

विज्ञापन

बारिश के बीच तापमान में मामूली बढ़ोतरी

बारिश के बावजूद पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राज्य का अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है, जिससे उमस के बीच भी गर्मी का असर सामान्य दिनों की तुलना में कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने पर तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

लगातार बदलते मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ एक मोबाइल ऐप भी साझा किया गया है, जिस पर लोग जलभराव, पेड़ गिरने, सड़क अवरोध या बारिश से जुड़ी अन्य समस्याओं की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। इसका उद्देश्य शिकायतों का तेजी से निस्तारण करना और राहत व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि बारिश के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़ रहा जलस्तर, फिलहाल खतरा नहीं

लगातार हो रही बारिश का असर पंजाब के प्रमुख जलाशयों पर भी दिखाई दे रहा है। भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़कर 1588.36 फीट दर्ज किया गया है, जबकि इसका डेंजर लेवल 1680 फीट है। यानी जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से करीब 92 फीट नीचे है। बांध में 46,585 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 24,474 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

पोंग बांध का जलस्तर 1325.78 फीट दर्ज किया गया है। इसका डेंजर लेवल 1390 फीट निर्धारित है, यानी जलस्तर अभी भी लगभग 64 फीट नीचे है। बांध में 50,809 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और 8,148 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों बांधों में पानी की आवक निकासी से अधिक होने के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मौजूदा स्थिति में किसी तत्काल खतरे की आशंका नहीं जताई गई है।

बारिश का यह दौर किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है क्योंकि धान समेत खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। वहीं शहरी इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।