Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Rahul Puthi Ankit Baliyan: अंकित बालियान मर्डर के बाद हड़कंप, वायरल ऑडियो में 2 और हत्याओं की धमकी, सहमे सिंगर राहुल पुठी

Rahul Puthi Ankit Baliyan: अंकित बालियान मर्डर के बाद हड़कंप, वायरल ऑडियो में 2 और हत्याओं की धमकी, सहमे सिंगर राहुल पुठी

अंकित बालियान मर्डर के बाद हड़कंप, वायरल ऑडियो में 2 और हत्याओं की धमकी, सहमे सिंगर राहुल पुठी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rahul Puthi Ankit Baliyan: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में गन कल्चर और गैंगवार के साए ने एक बार फिर खौफ का माहौल बना दिया है। युवा सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इस ऑडियो में अंकित की हत्या के बाद दो और मर्डर करने की खुलेआम बात कही जा रही है। इस घटनाक्रम ने मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल पुठी और उनके परिजनों को गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है।

सहमे सिंगर राहुल पुठी ने जारी किया वीडियो, गैंगस्टरों से तोड़ा नाता

विज्ञापन

वायरल ऑडियो और गोगी-टिल्लू गैंगवार की कड़ियों में अपना नाम उछलता देख हिसार के गांव पुठी निवासी सिंगर राहुल पुठी ने आखिरकार सामने आकर सफाई दी है। राहुल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही खबरों से उनका पूरा परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है। उनके माता-पिता और बहन लगातार रो रहे हैं। राहुल ने साफ लफ्जों में कहा कि उनका किसी भी आपराधिक गैंग या बदमाशों से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने पर मांगी हाथ जोड़कर माफी

चर्चित और विवादित गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ का जिक्र करते हुए राहुल पुठी ने हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “हम कलाकार हैं और मनोरंजन या टाइम पास के लिए गाने बनाते हैं। अगर मेरे गाने के बोल से किसी भाई, समाज या किसी पक्ष की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।” राहुल ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि उनके पोस्ट्स पर अभद्र टिप्पणियां न करें और उनके नाम को गैंगवार से जोड़ना बंद करें।

रोहिणी कोर्ट शूटआउट से जुड़ा है गाने का खूनी कनेक्शन

गौरतलब है कि साल 2021 में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के भीतर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात के कुछ समय बाद ही राहुल पुठी का गाना ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ रिलीज हुआ था। इस गाने के वीडियो में मृतक अंकित बालियान ने अभिनय किया था। आरोप है कि गोगी गैंग को शक था कि यह गाना टिल्लू ताजपुरिया गैंग के इशारे पर रोहिणी कोर्ट हत्याकांड का मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था।

मासूम शर्मा के साथ भी गानों की आड़ में हो चुका है विवाद

पुलिस जांच के मुताबिक अंकित बालियान सिर्फ गाने के वीडियो में बतौर एक्टर शामिल हुआ था, गाने के लेखन या कंपोजिशन में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। इसके बावजूद गैंगस्टरों की रंजिश की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। यह पहला मौका नहीं है जब राहुल पुठी विवादों में घिरे हों। इससे पहले सिंगर मासूम शर्मा के साथ गानों के जरिए उनकी तनातनी ‘एक खटोला जेल के भीतर’ और ‘जेल में कट्टा’ जैसे गानों को लेकर हुई थी, जिस पर बाद में हरियाणा सरकार ने संज्ञान लेते हुए गानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटवा दिया था।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।