Breaking News
Kaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनRice recipes: रोज के सादे चावल से हो गए हैं बोर? इन 7 आसान तरीकों से बनाएं अपने राइस को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्टGroom Buffaloes Wedding Viral: सजे-धजे मंडप में जब पहुंचीं भैंसें, दूल्हे के अनोखे ‘स्पेशल गेस्ट’ ने जीता सोशल मीडिया का दिलMahendragarh News: कनीना में यूजीसी के प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज एकता मंच का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनRice recipes: रोज के सादे चावल से हो गए हैं बोर? इन 7 आसान तरीकों से बनाएं अपने राइस को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्टGroom Buffaloes Wedding Viral: सजे-धजे मंडप में जब पहुंचीं भैंसें, दूल्हे के अनोखे ‘स्पेशल गेस्ट’ ने जीता सोशल मीडिया का दिलMahendragarh News: कनीना में यूजीसी के प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज एकता मंच का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonipat Fire: सोनीपत के कुंडली में भीषण अग्निकांड, कूलर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दमकल की 16 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

Sonipat Fire: सोनीपत के कुंडली में भीषण अग्निकांड, कूलर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दमकल की 16 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

सोनीपत के कुंडली में भीषण अग्निकांड, कूलर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दमकल की 16 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat Fire: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार की रात दहशत भरी रही। जोन-डी के सेक्टर-53 स्थित प्लॉट नंबर 124 पर बनी ‘डेलिकेसी इंट्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कूलर निर्माण फैक्ट्री में देर रात अचानक भयंकर आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि रात के सन्नाटे में दूर-दूर तक आसमान लाल नजर आने लगा।

फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को रात ठीक 11:33 बजे इस दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल वाहन तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित होने लगे।

विज्ञापन

कई जिलों से बुलानी पड़ीं दमकल की गाड़ियां, घंटों से मशक्कत जारी

फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक, फाइबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया। हालात की गंभीरता को भांपते हुए प्रशासन ने तुरंत सोनीपत के साथ-साथ पानीपत, गन्नौर, नरेला, बहादुरगढ़, एजुकेशन सिटी और सेक्टर-23 से दमकल की गाड़ियां मंगवानी शुरू कर दीं।

देर रात से शुरू हुआ आग बुझाने का यह सिलसिला लगातार जारी है और मौके पर 16 से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। दमकल कर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आग आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक न फैले, जिसके चलते काफी सावधानी से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट बना वजह, पुलिस और प्रशासन मौके पर

इस दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री के भीतर रखा लाखों रुपये का तैयार माल, मशीनें और कच्चा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि रात का वक्त होने और समय रहते स्थिति का पता चलने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– Neeru Dhanda Haryana: जींद की बेटी नीरू ढांडा को लंदन में मिलेगा ‘हरियाणा गौरव अवार्ड-2026’, सुजीत कलकल भी होंगे सम्मानित

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।