Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Rajasthan News: राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों को लेकर प्रदर्शन तेज, उप मुख्यमंत्री से मिलेंगे एनएसयूआई नेता

Rajasthan News: राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों को लेकर प्रदर्शन तेज, उप मुख्यमंत्री से मिलेंगे एनएसयूआई नेता

राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों को लेकर प्रदर्शन तेज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan News: प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने, दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की मांग तथा पानी की टंकी पर चढ़े छात्रों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले तीनों छात्र शनिवार को उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात करेंगे। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े प्रदर्शनकारी बृहस्पतिवार को गांधी नगर रेलवे स्टेशन इलाके में टोंक फाटक के पास एक पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। सरकारी प्रतिनिधिमंडल से आश्वासन मिलने के बाद, वे लगभग 40 घंटे बाद शुक्रवार देर रात नीचे उतरे।

छात्र नेता विजयपाल कुड़ी और वियोना जाट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सरकार को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव समेत उनकी मांगों पर निर्णय लेने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा, “यदि तय अवधि में सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और छात्रों से माफी सार्वजनिक मांगनी चाहिए। नेताओं ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया है कि उनकी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात कराने तथा छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर चर्चा कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह गांधी नगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में टोंक फाटक पुलिया के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। सरकार के प्रतिनिधिमंडल से आश्वासन मिलने के बाद तीनों करीब 40 घंटे बाद शुक्रवार रात लगभग 11 बजे टंकी से नीचे उतर आए और अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को छात्र नेताओं के समर्थन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र टोंक रोड पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ छात्र सड़क पर लेट गए। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक टोंक रोड पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात सुचारु कराया और 11 कार्यकर्ताओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। आंदोलन के दौरान राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस विधायक रफीक खान भी विरोध स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से फोन पर बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने और नीचे उतरने का आग्रह किया। दोनों नेताओं ने भरोसा दिलाया कि छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उचित मंच पर उठाई जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।