Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Rajasthan Road Accident: भीलवाड़ा में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, हाईवे पर लगा जाम

Rajasthan Road Accident: भीलवाड़ा में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, हाईवे पर लगा जाम

भीलवाड़ा में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पुर थाना क्षेत्र के संगम स्कूल के पास कानोली चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रेलर की केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गई और चालक उसके अंदर बुरी तरह फंस गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

 

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण कि केबिन के अंदर फंस गया चालक

पुलिस के अनुसार आगे चल रहा ट्रेलर जोधपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीछे वाले ट्रेलर की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और वह केबिन के भीतर ही फंस गया।

 

क्रेन बुलाकर निकाला गया शव

हादसे के समय ट्रेलर में चालक अकेला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन केबिन बुरी तरह दब जाने के कारण चालक तक पहुंचना संभव नहीं हो सका। इसके बाद क्रेन मंगवाई गई और क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाकर चालक का शव बाहर निकाला गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।

 

मृतक की पहचान जोधपुर निवासी सुरजाराम के रूप में हुई

पुलिस ने मृतक की पहचान सुरजाराम पुत्र जब्बर सिंह, निवासी जोधपुर के रूप में की है। वह ट्रेलर में माल लेकर निम्बाहेड़ा जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

शुरुआती जांच में नींद की झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हालांकि अभी दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भीलवाड़ा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।