Breaking News
Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986

Rajasthan Weather: जयपुर-अलवर में बारिश से राहत, 25 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट

Rajasthan Weather: जयपुर-अलवर में बारिश से राहत, 25 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में आज 25 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार सुबह जयपुर और अलवर के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। वहीं उदयपुर संभाग के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप अभी भी जारी है और कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

जयपुर और अलवर में सुबह की बारिश से मिली राहत
सोमवार सुबह जयपुर और अलवर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सुबह के समय हुई बारिश से मौसम सुहावना हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। इससे इन इलाकों में तापमान में कमी आई है और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है।

विज्ञापन

45 मिमी तक बारिश, कई जिलों में दर्ज हुई अच्छी वर्षा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में सबसे अधिक 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा छोटी सादड़ी और सुहागपुरा में 20 मिमी, प्रतापगढ़ शहर में 15 मिमी, उदयपुर के कोटड़ा में 28 मिमी, मावली में 34 मिमी, झालावाड़ के पचपहाड़ में 25 मिमी, चित्तौड़गढ़ के राश्मी में 21 मिमी, कपासन में 33 मिमी तथा अन्य कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी भी चली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

श्रीगंगानगर में 44.4 डिग्री, कई शहरों में 40 डिग्री के पार पारा
रविवार को श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में 43.8, बीकानेर में 43.2, चूरू में 43.1, बाड़मेर में 42.2, जोधपुर और हनुमानगढ़ में 41.4, दौसा में 40.8, अलवर में 40.6, करौली और कोटा में 40.3 तथा पिलानी में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन शहरों में दिनभर तेज गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी।

रात में भी नहीं मिल रही राहत, हनुमानगढ़ में सबसे गर्म रात
राजस्थान के कई जिलों में रात का तापमान भी लगातार ऊंचा बना हुआ है। रविवार को हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। जोधपुर में 32.3, फलोदी, बीकानेर और श्रीगंगानगर में 32, जालोर में 31.4, चूरू में 30.6, जैसलमेर में 29, बाड़मेर में 29.5, कोटा में 29 और झुंझुनूं में 29.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। इससे लोगों को रात के समय भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।

अगले तीन दिन सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राजस्थान के 25 जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यहां जाने हरियाणा का वेदर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।