Breaking News
Rohtak Cracker Raid: रोहतक के महम में प्रशासन का छापा, मुख्य बाजार में पटाखे बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्तSanjeev Kapoor Mushroom Recipe: दिवाली के जायके में तड़का, शेफ संजीव कपूर की खास ‘वाइल्ड मशरूम और बादाम पॉट राइस’ रेसिपीKarnal ACB Action: करनाल में एसीबी का बड़ा एक्शन, UHBVN का जेई 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारराहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले CM सुक्खू, हिमाचल में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभवKaithal Police Security Diwali: त्योहारों पर कैथल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होटल और धर्मशालाओं में ताबड़तोड़ चेकिंगRohtak Cracker Raid: रोहतक के महम में प्रशासन का छापा, मुख्य बाजार में पटाखे बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्तSanjeev Kapoor Mushroom Recipe: दिवाली के जायके में तड़का, शेफ संजीव कपूर की खास ‘वाइल्ड मशरूम और बादाम पॉट राइस’ रेसिपीKarnal ACB Action: करनाल में एसीबी का बड़ा एक्शन, UHBVN का जेई 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारराहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले CM सुक्खू, हिमाचल में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभवKaithal Police Security Diwali: त्योहारों पर कैथल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होटल और धर्मशालाओं में ताबड़तोड़ चेकिंग

विपक्ष की भावनाओं से गृह मंत्री को अवगत कराएं: राज्यसभा में सभापति ने रीजीजू से कहा

विपक्ष की भावनाओं से गृह मंत्री को अवगत कराएं : राज्यसभा में सभापति ने रीजीजू से कहा

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी पर अड़ा विपक्ष

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajya Sabha: राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से कहा कि वह सदन में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी की मांग कर रहे विपक्ष की ‘‘भावनाओं से गृह मंत्री को अवगत’’ कराएं। यह बात सभापति ने उस समय कही, जब दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद प्रश्नकाल के दौरान हंगामा हो रहा था। विपक्षी सदस्य अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे और सत्ता पक्ष के सदस्य उनका विरोध कर रहे थे।

सभापति ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी नहीं करने और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर दिए जाने की बात कही। इसके बाद सभापति ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके कारण विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। खरगे ने कहा, ‘‘अगर मैं नियम नहीं पढ़ूं, अपने विषय को नहीं पढ़ूं, तो क्या मुझे वही पढ़ना चाहिए जो आप (रीजीजू) देते हैं? यह मेरा अधिकार है कि मैं क्या बोलूं, कब बोलूं और कैसे बोलूं।’’

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा कि विपक्ष देश और 140 करोड़ लोगों से जुड़े वास्तविक सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से सदन में आने की मांग कर रहे हैं। हम सभापति से अनुरोध करते हैं कि वह गृह मंत्री को सदन में आकर बयान देने का निर्देश दें। हम इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।’’ खरगे ने कहा कि इसी सदन में भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली ने कहा था कि सदन में व्यवधान संसदीय लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यहां जब हम वास्तविक सवाल उठा रहे हैं तो वे इससे बच रहे हैं।’’ इसके बाद सभापति राधाकृष्णन ने संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू से विपक्ष की भावनाओं से गृह मंत्री को अवगत कराने को कहा।

सभापति ने कहा, ‘‘अब मैं आपसे उनके (खरगे के) अनुरोध पर विचार करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने गृह मंत्री के सदन में आने का अनुरोध किया है। संसदीय कार्य मंत्री के रूप में आप विपक्ष की भावनाओं से गृह मंत्री को अवगत करा सकते हैं।’’ इससे पहले, दिन की कार्यवाही शुरू होने के आधे घंटे के भीतर ही अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद विपक्षी दलों के हंगामे के कारण इसे दूसरी बार दोपहर 2.15 बजे तक और फिर आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सदस्य गृह मंत्री की सदन में मौजूदगी की मांग कर रहे थे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।