Breaking News
Narnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Rajya Sabha: चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के मुद्दे पर रास में हंगामा, बैठक 12 बजे तक स्थगित

Rajya Sabha: चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के मुद्दे पर रास में हंगामा, बैठक 12 बजे तक स्थगित

चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के मुद्दे पर रास में हंगामा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajya Sabha: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे के कारण उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया। पूर्वाह्न 11 बजे बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और शून्यकाल के तहत सदस्यों से लोकमहत्व से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए कहा।

इसी दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी सदस्यों ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग दोहराई। सभापति ने सदस्यों ने शून्यकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने शून्यकाल के तहत मुद्दे उठाने के लिए सदस्यों के नाम पुकारे लेकिन विपक्षी सदस्यों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ सदस्य अपने स्थानों से उठकर आगे आ गए। सभापति ने इन सदस्यों को अपने स्थानों पर लौट जाने के लिए कहा। हंगामे के बीच ही कुछ सदस्यों ने शून्यकाल के तहत लोकमहत्व से जुड़े मुद्दे उठाए।

एक सदस्य ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया जिसे सभापति ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जब सदन में व्यवस्था ही नहीं है तो व्यवस्था के प्रश्न का सवाल भी नहीं उठता। राधाकृष्णन ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने और शून्यकाल चलने देने की अपील की। अपनी बात का असर होते न देख उन्होंने 11 बजकर 24 मिनट पर बैठक को दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दिया। संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ है और अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई सहित विभिन्न मुद्दों पर गतिरोध बने होने के कारण उच्च सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।