Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Rohtak Accident: रोहतक में 152D हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप ने स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड को कुचला

Rohtak Accident: रोहतक में 152D हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप ने स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड को कुचला

रोहतक में 152D हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप ने स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड को कुचला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak Accident: रोहतक जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अंबाला-नारनौल 152D हाईवे पर एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में स्कूटी चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद 152D पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

सुबह 4 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे कृष्ण

विज्ञापन

मृतक की पहचान रोहतक के गांव बोहर पाना भोपाना निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। कृष्ण एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह करीब 4 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह 152D हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कृष्ण सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे के पास आया पुलिस का फोन, पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे राकेश ने आंखों में आंसू लिए बताया कि उनके पिता हर सुबह समय से अपनी ड्यूटी के लिए निकल जाते थे। लेकिन शनिवार की सुबह परिवार के लिए काल बनकर आई। पुलिस ने जब फोन कर हादसे की खबर दी, तो परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।

राकेश के मुताबिक, जब वे 152D पर पहुंचे तो उनके पिता सड़क पर अचेत पड़े थे और सांसें थम चुकी थीं। घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से गांव बोहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पिकअप चालक पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कलानौर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 152D एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को रवाना किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीजीआईएमएस रोहतक के शवगृह में पोस्टमॉर्टम करवाया और फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना इंचार्ज के अनुसार, मृतक के बेटे राकेश के बयानों के आधार पर अज्ञात/लापरवाह पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।