Breaking News
उत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारीHaryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश से बिछी धान की फसल, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में तड़के 5 बजे EOU कार्यवाही; मुंगेर से पटना और मुजफ्फरपुर तक मारीे छापे, भारी मात्रा में जेवर और कैश बरामदAlsi ke Laddu Recipe: सर्दियों में सेहत का खजाना हैं अलसी के लड्डू, जोड़ों के दर्द से राहत और अंदरूनी ताकत के लिए ऐसे बनाएं, जानें आसान रेसिपीKarnal Bike Robbery: तरावड़ी में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बाइक ले उड़े बदमाशउत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारीHaryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश से बिछी धान की फसल, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में तड़के 5 बजे EOU कार्यवाही; मुंगेर से पटना और मुजफ्फरपुर तक मारीे छापे, भारी मात्रा में जेवर और कैश बरामदAlsi ke Laddu Recipe: सर्दियों में सेहत का खजाना हैं अलसी के लड्डू, जोड़ों के दर्द से राहत और अंदरूनी ताकत के लिए ऐसे बनाएं, जानें आसान रेसिपीKarnal Bike Robbery: तरावड़ी में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बाइक ले उड़े बदमाश

Rohtak Bomb Threat: रोहतक नगर निगम और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गईं इमारतें

Rohtak Bomb Threat: रोहतक नगर निगम और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गईं इमारतें

पीएम मोदी के लाइव शो से भागे मेयर, बम की धमकी के बाद कर्मचारियों को रंगशाला में किया शिफ्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak Bomb Threat: हरियाणा के रोहतक शहर में शुक्रवार सुबह उस समय प्रशासनिक अमले से लेकर आम जनता के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम कार्यालय और ठीक बगल में स्थित मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की सनसनीखेज धमकी दी गई।

यह धमकी भरा संदेश किसी अनजान पते से सीधे नगर निगम के कमिश्नर सत्येंद्र दुहन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर लैंड हुआ। जैसे ही कमिश्नर ने इस ईमेल को पढ़ा, उन्होंने बिना एक पल गंवाए पूरी मुस्तैदी दिखाई और तुरंत दोनों संवेदनशील इमारतों को खाली कराने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन

1 बजे से पहले कर देंगे ब्लास्ट’, कर्मचारियों और परिजनों में खौफ

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब इस मेल का खुलासा हुआ, तो दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए।

मेल में साफ तौर पर लिखा था कि दोपहर एक बजे से पहले पूरी बिल्डिंग को ब्लास्ट कर जमींदोज कर दिया जाएगा। इसी बीच, बगल में चल रहे मॉडल स्कूल में भी हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते ही बच्चों के माता-पिता को फोन कर इमरजेंसी छुट्टी की सूचना दी। अचानक स्कूल पहुंचे अभिभावकों को जब इस खतरनाक धमकी का पता चला, तो वे भी अपने नौनिहालों को गले से लगाकर बदहवास हालत में घर की तरफ भागते दिखे।

खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका, पुलिस बल तैनात

इधर, सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने दोनों परिसरों को अपने नियंत्रण में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि यह ईमेल कथित तौर पर खालिस्तान के नाम से भेजा गया है, जिसमें तबाही मचाने की बात लिखी है।

मेयर खुद उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक लाइव प्रसारण कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन खबर मिलते ही वे तुरंत कार्यक्रम छोड़कर मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस साइबर थ्रेट के सोर्स का पता लगाने में जुट गई हैं।

एसपी बोले- पैनिक न हों, शुरुआती जांच में फेक मेल की आशंका

दफ्तर खाली कराए जाने के बाद नगर निगम के तमाम स्टाफ को पास ही स्थित रंगशाला थियेटर की बिल्डिंग में अस्थाई रूप से शिफ्ट कर दिया गया है, जहां से जरूरी कामकाज निपटाए जा रहे हैं। रोहतक के एसपी गौरव राजपुरोहित ने मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि शुरुआती जांच और सुरक्षा घेरे की पड़ताल में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

प्रथम दृष्टया यह किसी शरारती तत्व की ओर से दहशत फैलाने के मकसद से भेजा गया ‘फेक मेल’ लग रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता और मामले की गहराई से तकनीकी तफ्तीश की जा रही है। मेयर ने भी जनता से अपील की है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी को भी घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हाइड्रोजन ट्रेन के बहाने भाजपा का बड़ा सियासी कार्ड, कांग्रेस छोड़ आए इन 5 बागी विधायकों को मिला बड़ा मंच

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।