Rohtak Child Abuse: हरियाणा के रोहतक जिले से एक बेहद झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना ने हर किसी को सुन्न कर दिया है। इस मामले में पुलिस (Rohtak police news) ने जो खुलासे किए हैं, उन्होंने रिश्तों को तार-तार कर दिया है।
जांच में सामने आया है कि जिस पिता ने अपनी बेटी के साथ हुई घिनौनी हरकत का ठीकरा स्कूल के एक मासूम छात्र पर फोड़ा था, असल में वहशी दरिंदा खुद वही पिता निकला। पुलिस ने इस मामले में डिजिटल रेप करने वाले आरोपी पिता और अपराध पर पर्दा डालने वाली उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
स्कूल के छात्र पर मढ़ा गया था झूठा इल्जाम
गत 16 सितंबर को यह मामला सामने आया था जब बच्ची के पिता ने यह शोर मचाया कि स्कूल में उसकी चार साल की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महम के डीएसपी तनुज शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। करीब डेढ़ महीने तक चली इस लंबी जांच के दौरान पुलिस और प्रशासन को उलझाए रखने के लिए कई तरह के दांवपेच चले गए। शुरुआती दौर में बच्ची ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयानों और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC Rohtak Satish Kaushik) के सामने पूछताछ में स्कूल के ही एक लड़के का नाम लिया था। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कोई और ही कहानी पक रही थी।
CWC की तीसरी काउंसलिंग और मां के खुलासे ने सुलझाई गुत्थी
रोहतक CWC के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक के मुताबिक, पीजीआई में जब पहली बार बच्ची की काउंसलिंग की गई, तो टीम को उसके बयानों और हावभाव से ही कुछ गड़बड़ होने का शक हो गया था। (Meham DSP Tanuj Sharma) इसके बाद जब कार्यालय में दोबारा काउंसलिंग की गई, तो यह बात और साफ हो गई कि बच्ची से ज्यादा उसके माता-पिता खुद आगे बढ़कर बोल रहे थे। असली पर्दाफाश तब हुआ जब तीसरी बार CWC की टीम ने बच्ची से अकेले में गहराई से पूछताछ की। इस बार मासूम ने अपने माता-पिता का नाम ले लिया।
CWC से इस अहम सुराग के मिलते ही एसआईटी हरकत में आई और माता-पिता से कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई। पुलिस के दबाव के आगे टूटते हुए बच्ची की मां ने सच उगल दिया। मां ने स्वीकार किया कि यह खौफनाक घटना उसकी अपनी आंखों के सामने हुई थी, लेकिन इसके बावजूद वे लोग इस बात को छिपाते रहे। इसके बाद जब पिता से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अब यह खंगालने में जुटी है कि इस पूरी साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

