Breaking News
Ambala Jan Sunwai Anil Vij: जनसुनवाई में गरजे अनिल विज, साइबर ठगी और स्कूल की मनमानी पर जांच के आदेश, अधिकारियों में मचा हड़कंपNarnaul News: नारनौल और अटेली क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए बड़ी राहत, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरूNarnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविरAteli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसरAstrology News: 17 अक्टूबर से सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभावAmbala Jan Sunwai Anil Vij: जनसुनवाई में गरजे अनिल विज, साइबर ठगी और स्कूल की मनमानी पर जांच के आदेश, अधिकारियों में मचा हड़कंपNarnaul News: नारनौल और अटेली क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए बड़ी राहत, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरूNarnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविरAteli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसरAstrology News: 17 अक्टूबर से सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Rohtak Crime: महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटा

AAmandeep Singh
शेयर करें
Rohtak Crime: महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटा

महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak Crime: हरियाणा के महम इलाके में कानून-व्यवस्था और सड़क पर सुरक्षा के दावों की एक बार फिर पोल खुलती नजर आई है। गुरुग्राम से सिरसा रूट पर जा रही हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways Bus Attack) की एक बस को बुधवार को कुछ दबंग युवकों ने बीच रास्ते में रोक लिया और जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि हमलावरों ने बस के भीतर घुसकर चालक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस अचानक हुई घटना से बस में बैठे यात्रियों में भी भारी दहशत फैल गई।

ओवरटेक कर रोकी बस, तेज रफ्तार का लगाया आरोप

विज्ञापन

गुरुग्राम डिपो में तैनात बस चालक सुशील कुमार ने महम पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में पूरी घटना का ब्योरा दिया है। उन्होंने बताया कि जब उनकी बस महम क्षेत्र में दाखिल हुई, तो बाइक पर सवार तीन युवकों ने खतरनाक तरीके से बस को ओवरटेक किया और आगे बाइक अड़ाकर बस को रुकवा लिया। (Meham Police Station News) परिचालक (कंडक्टर) ओमप्रकाश के मुताबिक, आरोपी युवकों ने बस तेज चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जब चालक सुशील ने शांति से बात करने की कोशिश की, तो वे तैश में आ गए और गालियां देते हुए सीधे बस के अंदर घुस आए।

यात्रियों ने किया विरोध तो दी धमकियां

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दबंग युवकों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। जब बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और मारपीट का विरोध किया, तो आरोपियों ने यात्रियों के साथ भी बदसलूकी की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। दिनदहाड़े सार्वजनिक मार्ग पर हुई इस इस घटना से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, होगी सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद महम थाना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी सतपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज कर्मियों के साथ इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाही

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।