Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Rohtak News: रोहतक के मदीना गांव में सनसनी, रेडियो स्टेशन के पीछे मिला 25 वर्षीय युवक का अधजला शव

Rohtak News: रोहतक के मदीना गांव में सनसनी, रेडियो स्टेशन के पीछे मिला 25 वर्षीय युवक का अधजला शव

रोहतक के मदीना गांव में सनसनी, रेडियो स्टेशन के पीछे मिला 25 वर्षीय युवक का अधजला शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: रोहतक जिले के मदीना गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेडियो स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव देखा गया। सूचना मिलते ही थाना बहुअकबरपुर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

हत्या के बाद केमिकल छिड़ककर आग लगाने की आशंका

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे निर्मम हत्या का मामला मानकर चल रही है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास आंकी गई है और उसके मुंह से खून निकल रहा था। अंदेशा है कि आरोपियों ने पहले युवक की कहीं और हत्या की और फिर शव को मदीना गांव की सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया। पहचान मिटाने और सबूत नष्ट करने की नीयत से शव पर कोई ज्वलनशील केमिकल डालकर आग लगा दी गई।

ग्रामीणों ने सुबह देखा अधजला शव, पुलिस को दी सूचना

रासायनिक पदार्थ डालने के बावजूद शव पूरी तरह से जल नहीं पाया, जिससे सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। शव से धुआं उठते और अधजली हालत देखकर ग्रामीणों ने तुरंत बहुअकबरपुर पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी। अगर शव पूरी तरह जल जाता तो वारदात का पता चलना मुश्किल हो जाता।

आसपास के थानों में अलर्ट, शिनाख्त की कोशिश जारी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने रोहतक समेत आसपास के जिलों के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू कर दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से केमिकल के सैंपल और अन्य फिंगरप्रिंट हासिल किए हैं, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।

मामले की जानकारी देते हुए बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया, “हमें मदीना गांव में रेडियो स्टेशन के पास एक युवक का अधजला शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और एफएसएल एक्सपर्ट्स को बुलवाकर सबूत जुटाए हैं। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।”

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।