Breaking News
President Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Rohtak News: रोहतक में ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, मना करने पर डंडे से फोड़ा सिर, केस दर्ज

Rohtak News: रोहतक में ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, मना करने पर डंडे से फोड़ा सिर, केस दर्ज

रोहतक में हथियार के बल पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक में रिश्तों के भरोसे और खाकी के डर को दरकिनार कर एक महिला के साथ दरिंदगी का खौफनाक मामला सामने आया है।

लाखन माजरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 37 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गाँव के ही एक दूध विक्रेता जसबीर के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता के घर नियमित रूप से दूध देने आता था और पति से पहचान होने का फायदा उठाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन

घर में एंट्री का फायदा उठाकर रची साजिश

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, चिड़ी गाँव निवासी जसबीर उसके पति का परिचित था। घर पर दूध देने के बहाने उसका अक्सर आना-जाना रहता था। इसी दौरान उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने महिला पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब इसका कड़ा विरोध किया और आरोपी की पत्नी को भी इस बारे में जानकारी दी, तो आरोपी और ज्यादा आक्रामक हो गया। उसने पीड़िता के 15 साल के बेटे को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।

पिस्तौल का खौफ और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ जबरदस्ती की और अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वह उसी वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर वायरल करने का डर दिखाकर लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा।

इस खौफनाक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपने परिवार के साथ गाँव छोड़कर रोहतक शहर में किराए के मकान में रहने लगी, लेकिन आरोपी ने वहाँ भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। मई के महीने में अस्वस्थ होने के बावजूद आरोपी ने हथियार के जोर पर उसके साथ हैवानियत की।

बेटे के सामने हमला, सिर में मारा लकड़ी का बिंडा

मामला तब और गंभीर हो गया जब जून के अंत में आरोपी फिर से पीड़िता के रोहतक स्थित ठिकाने पर पहुंचा। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के फोन से वह आपत्तिजनक वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर कर ली थी।

जब 29 जून की रात आरोपी ने उसके साथ दोबारा जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो महिला ने साफ़ इनकार कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने बेटे के सामने ही लकड़ी का बिंडा उठाकर महिला के सिर पर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई।

112 पर दी सूचना, आरोपी फोन तोड़कर फरार

घटना के तुरंत बाद पीड़िता के बेटे ने समझदारी दिखाते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। खुद को पुलिस की गिरफ्त में फंसता देख आरोपी जसबीर अपना मोबाइल फोन वहीं तोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई और सिविल अस्पताल ले जाया गया। लाखन माजरा थाना पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें–Haryana News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी JJP और कांग्रेस, हरियाणा के कई जिलों में भारी प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।