Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: रोहतक में किसान नेता उमेद सिंह हिरासत में, स्कूल बच्चों से धरना करवाने का आरोप, पंचायत के तुरंत बाद पुलिस ने दबोचा

Rohtak News: रोहतक में किसान नेता उमेद सिंह हिरासत में, स्कूल बच्चों से धरना करवाने का आरोप, पंचायत के तुरंत बाद पुलिस ने दबोचा

रोहतक में किसान नेता उमेद सिंह हिरासत में, स्कूल बच्चों से धरना करवाने का आरोप, पंचायत के तुरंत बाद पुलिस ने दबोचा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: प्रदेश में पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के हालिया प्रदर्शनों के बाद अब पुलिस का सख्त रुख देखने को मिल रहा है। छात्रों को उकसाने और सड़कों पर उतारने के आरोपियों को चिन्हित कर हरियाणा पुलिस लगातार हिरासत में ले रही है।

इसी कड़ी में रोहतक पुलिस ने भारतीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सरपंच उमेद सिंह को हिरासत में लिया है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के बाद किसान नेताओं में हड़कंप मच गया है क्योंकि परिजनों और समर्थक नेताओं को कई घंटों तक यह पता ही नहीं चला कि पुलिस उन्हें कहां ले गई है।

विज्ञापन

24 जुलाई को सरकारी स्कूल के बाहर बच्चों को बैठाने का आरोप

पूरा मामला 24 जुलाई का है, जब गांव रिठाल स्थित सरकारी स्कूल के बाहर कुछ बच्चे दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए थे।

स्कूल प्रशासन का आरोप था कि बच्चों को बहला-फुसलाकर और भड़काकर धरने पर बैठाने के पीछे पूर्व सरपंच उमेद सिंह का हाथ है। स्कूल के शिक्षकों की ओर से इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

पंचायत खत्म होते ही एसआई ने पकड़ा, अधिकारी जताते रहे अनभिज्ञता

रविवार को मकड़ौली टोल के पास किसान यूनियन की एक अहम पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान यूनियन नेताओं ने ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मैजिस्ट्रेट (सीटीएम) शुभम के सामने उमेद सिंह पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा भी उठाया था। सीटीएम ने इस संबंध में एसपी से वार्ता करने का भरोसा दिया था। लेकिन पंचायत खत्म होते ही मुस्तैद खड़े एसआई सुभाष ने उमेद सिंह को हिरासत में ले लिया।

किसान नेता को पुलिस द्वारा ले जाने की खबर फैलते ही भाकियू और किसान यूनियनों के प्रतिनिधि तुरंत सदर थाना पहुंचे। हालांकि, सदर थाने में उमेद सिंह मौजूद नहीं थे। जब समर्थकों ने सदर थाना एसएचओ नीरज कुमार से संपर्क किया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है और वे चौकी इंचार्ज से फीडबैक ले रहे हैं। इसके बाद नेताओं ने घिलौड़ पुलिस चौकी का रुख किया, मगर वहां भी उमेद सिंह का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे किसान समर्थकों में रोष गहराता जा रहा है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।