Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: दिल्ली संसद कूच से पहले रोहतक में बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद सदस्य जयदेव डागर हिरासत में

Rohtak News: दिल्ली संसद कूच से पहले रोहतक में बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद सदस्य जयदेव डागर हिरासत में

‘प्रशासन के दम पर बदमाशी कर रही सरकार’—पुलिस हिरासत में लिए जाने पर भड़के जयदेव डागर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र और युवा संगठनों द्वारा आयोजित संसद घेराव आंदोलन को लेकर हरियाणा में पुलिसिया धरपकड़ का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में रोहतक से जिला परिषद के वरिष्ठ सदस्य जयदेव डागर को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को डागर जैसे ही दिल्ली कूच के लिए निकलने वाले थे, तभी शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने जिला विकास भवन में दबिश दी और उन्हें अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है और उन्हें शाम तक हिरासत में ही रखा जाएगा।

विज्ञापन

‘सरकार डरी हुई है, पुलिस को आगे कर रही बदमाशी’—जयदेव डागर

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से नाराज जिला परिषद सदस्य जयदेव डागर ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हिरासत में लिए जाने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मौजूदा हुकूमत युवाओं के आक्रोश से भीतर तक डरी हुई है।

सरकार के पास युवाओं के सवालों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए वह पुलिस और प्रशासनिक अमले को ढाल बनाकर राजनैतिक विरोधियों को रोकने का प्रयास कर रही है। डागर ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी ताकत का दुरुपयोग कर सरेआम बदमाशी पर उतारू है, लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि लाठी और जेल के डर से युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

आंदोलनकारियों पर पुलिस का कड़ा पहरा, सीजेपी के प्रदर्शन से भी जुड़े हैं तार

गौरतलब है कि जयदेव डागर को पहले भी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से रोका गया था। आज एक बार फिर जब देश भर के युवा दिल्ली की सड़कों पर उतरकर व्यवस्था के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं, तो हरियाणा पुलिस मुस्तैद हो गई है।

डागर ने पुलिसिया रवैये को पूरी तरह अलोकतांत्रिक और तानाशाहपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार है। प्रशासन ने क्रूरता की हदें पार कर उन्हें बंधक बनाया है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि इस तरह के दमनकारी कदमों से उनका हौसला टूटने वाला नहीं है और युवाओं के अधिकारों की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रोहतक में पारा 40 पार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।