Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Salman Khan New Movie: सलमान खान की नई पीरियड फिल्म पर बड़ा खुलासा, इस दिग्गज डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाएंगे भाईजान

Salman Khan New Movie: सलमान खान की नई पीरियड फिल्म पर बड़ा खुलासा, इस दिग्गज डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाएंगे भाईजान

वामसी पेडिपल्ली के बाद 2027 में शुरू होगा इस बड़ी फिल्म का काम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Salman Khan New Movie: सिनेमा लवर्स और सलमान खान के फैंस के लिए एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आ रही है। सलमान खान और फरहान अख्तर की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के बीच जिस पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर लंबे समय से खिचड़ी पक रही थी, उसे अब अपना कैप्टन मिल गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रंग दे बसंती’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी कल्ट फिल्में बनाने वाले नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी स्क्रीन प्रेजेंस को एक नया आयाम देने के लिए बड़े और गंभीर प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं और उन्हें लगता है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा का विजन उनके ‘लार्जर देन लाइफ’ ऑरा के साथ पूरी तरह न्याय कर पाएगा।

विज्ञापन

फीस और शूटिंग पर बातचीत जारी, अभी नहीं हुआ है कॉन्ट्रैक्ट साइन

हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी पूरी तरह कागजी कार्रवाई होना बाकी है। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।

इस वक्त वे फिल्म की भारी-भरकम फीस, मुनाफे में हिस्सेदारी और शूटिंग की तारीखों को लेकर एक्सेल एंटरटेनमेंट के कर्ता-धर्ता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी से लगातार चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी, क्योंकि सलमान अब कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले स्क्रिप्ट से लेकर बिजनेस मॉडल तक, हर पहलू पर पूरी तरह क्लेरिटी चाहते हैं।

2027 की गर्मियों में शुरू हो सकती है शूटिंग, व्यस्त है सलमान का शेड्यूल

अगर आप सोच रहे हैं कि यह फिल्म अगले साल देखने को मिलेगी, तो थोड़ा ठहरिए। सलमान खान का वर्क कमिटमेंट इस वक्त काफी टाइट है। वे फिलहाल साउथ के दिग्गज डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली की एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें उनके अपोजिट लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आने वाली हैं।

इसके ठीक बाद, सलमान को मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके के निर्देशन में बनने वाली एक सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म की शूटिंग पूरी करनी है। इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स को निपटाने के बाद ही सलमान फरहान अख्तर की इस पीरियड फिल्म के सेट पर उतरेंगे, जिसके 2027 की गर्मियों तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

‘मातृभूमि’ की रिलीज पर अब भी सस्पेंस, फैंस का सब्र टूटा

इन तमाम नए प्रोजेक्ट्स के बीच सलमान खान की सबसे चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर फैंस का इंतजार लंबा होता जा रहा है। फिल्म का काम कब का पूरा हो चुका है, लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई भी पक्की जानकारी सामने नहीं आ रही है।

खुद सलमान खान भी एक इंटरव्यू में स्वीकार कर चुके हैं कि ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर फिलहाल उनके पास भी कोई ठोस अपडेट नहीं है। यही वजह है कि सुपरस्टार ने अपना पूरा ध्यान अब वामसी पेडिपल्ली और राज एंड डीके की फिल्मों पर शिफ्ट कर लिया है, ताकि दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर बैक-टू-बैक एंटरटेनमेंट का डोज मिलता रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।