Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sapna Choudhary: सपना चौधरी विवाद में कूदे पति वीर साहू, खाप पंचायत में बोले- ‘महम के चबूतरे से निजी खुंदक न निकालें’

Sapna Choudhary: सपना चौधरी विवाद में कूदे पति वीर साहू: खाप पंचायत में बोले- 'महम के चबूतरे से निजी खुंदक न निकालें'

सपना चौधरी विवाद में कूदे पति वीर साहू: खाप पंचायत में बोले- ‘महम के चबूतरे से निजी खुंदक न निकालें’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sapna Choudhary: हरियाणवी संगीत और डांस इंडस्ट्री की पहचान बन चुकीं डांसर-एक्ट्रेस सपना चौधरी को लेकर जारी अश्लीलता विवाद अब खाप पंचायतों के दरवाजे तक पहुंच गया है।

जाट आरक्षण हिंसा मामलों के आरोपी और लंबे समय से भगोड़े चल रहे धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा सपना चौधरी पर आपत्तिजनक वीडियो जारी किए जाने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया। रविवार को इस मुद्दे पर रोहतक के ऐतिहासिक महम चौबीसी के चबूतरे पर खाप पंचायत बुलाई गई, जहां सपना के पति और कलाकार वीर साहू ने पहुंचकर कड़ा ऐतराज जताया और विरोधियों पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

महम चौबीसी के चबूतरे की मर्यादा न लांघें लोग: वीर साहू

खाप पंचायत में अपना पक्ष रखते हुए वीर साहू ने बेहद कड़े शब्दों में कहा, “महम चौबीसी के चबूतरे का अपना एक ऐतिहासिक वजूद और मर्यादा है। इस पवित्र मंच पर आकर यदि कोई व्यक्ति अपनी निजी खुंदक या दुश्मनी निकालता है, तो उससे ज्यादा घटिया और जलील हरकत कोई नहीं हो सकती।”

उन्होंने साफ किया कि किसी को भी खाप की आड़ लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने या अपना निजी ‘कांटा’ निकालने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। धर्मेंद्र हुड्डा के सोशल मीडिया वीडियो पर टिप्पणी करते हुए साहू ने कहा कि विरोध दर्ज कराने का अधिकार सबको है, लेकिन भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका धर्मेंद्र हुड्डा से न तो कोई संपर्क है और न ही कोई निजी संवाद।

पति-पत्नी के रिश्तों और विवादों पर दी सफाई

सपना चौधरी के साथ अपने निजी संबंधों और सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए वीर साहू ने कहा, “हमारे बीच प्यार है, विवाद है या कुछ और… यह पूरी तरह से हमारा निजी मामला है। इतिहास गवाह है कि महादेव और पार्वती के बीच भी वैचारिक मतभेद होते थे। हमारे बीच कोई विवाद है या नहीं, इसे बाहरी लोगों को तय करने का हक नहीं है।”

उन्होंने खाप के मंच से युवाओं को दरकिनार किए जाने पर भी नाराजगी जताई। साहू ने कहा कि पंचायत का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही दिशा दिखाना है, लेकिन यहां उनकी बात ही नहीं सुनी जा रही। इसी अनदेखी के चलते कई युवा पंचायत बीच में छोड़कर चले गए।

क्या था धर्मेंद्र हुड्डा का विवादित वीडियो?

उल्लेखनीय है कि भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो जारी कर सपना चौधरी पर बेहद तीखे और अमर्यादित आरोप लगाए थे। हुड्डा ने दावा किया था कि सपना चौधरी के गानों और डांस शैली के कारण हरियाणा और पूरे उत्तर भारत में सांस्कृतिक गिरावट आई है और लड़कियां छतों-गलियों में डांस करने लगी हैं।

इसके अलावा, हुड्डा ने सपना के “मर्द कुछ नहीं होते” वाले कथित बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा था कि जिन गांव के काका-ताऊ और पुरुषों ने उन पर 100-100 रुपये उड़ाकर स्टार बनाया, आज वह उन्हीं पर सवाल उठा रही हैं। वीडियो में हुड्डा ने सपना पर करोड़ों रुपये के फ्रॉड और पुलिस शिकायतों का जिक्र करते हुए कानूनी चुनौती भी दी थी। इसी विवादित वीडियो के बाद खापों ने इस मामले में दखल दिया था।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।