Breaking News
Winter styling Tips: बिना मोटे दिखे ऐसे करें विंटर लेयरिंग, प्लस-साइज महिलाओं के लिए काम के हैं ये फैशन ट्रेंड्सचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीWinter styling Tips: बिना मोटे दिखे ऐसे करें विंटर लेयरिंग, प्लस-साइज महिलाओं के लिए काम के हैं ये फैशन ट्रेंड्सचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Sirsa News: सिरसा में एसआईआर फॉर्म मांगने गए बीएलओ को सरेआम पीटा, कपड़े फाड़े

Sirsa News: सिरसा में एसआईआर फॉर्म मांगने गए बीएलओ को सरेआम पीटा, कपड़े फाड़े

सरकारी ड्यूटी पर तैनात BLO की फटी कमीज, सिरसा के चौपटा थाने पहुंची वारदात की गूंज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa News: सिरसा के नाथूसरी चौपटा इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी आदेशों का पालन कर रहे एक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को अपने कर्तव्य का पालन करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी।

जेबीटी शिक्षक के पद पर तैनात और वर्तमान में बीएलओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हरपाल सिंह सुबह अपने सहायक दीपक कुमार के साथ फील्ड में निकले थे। उनकी ड्यूटी इन दिनों मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने और डेटा अपडेट करने में लगी हुई है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वे भट्टू रोड पर स्थित धर्मवीर सिंह नामक व्यक्ति के घर पहुंचे, जहां अचानक उन पर हमला बोल दिया गया।

विज्ञापन

“वोट कट जाएगा…” कहने पर भड़का आरोपी, बिना कुछ पूछे शुरू कर दी हैवानियत

पीड़ित बीएलओ हरपाल सिंह ने अस्पताल के बिस्तर से आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्होंने तय प्रक्रिया के तहत भट्टू रोड पर एक घर के बाहर आवाज लगाई। घर से एक महिला बाहर आई, जिनसे हरपाल ने पहले दिए गए एसआईआर फॉर्म की मांग की। महिला ने घर के भीतर से लाकर खाली फॉर्म उनके हाथ में थमा दिए। इस पर हरपाल सिंह ने जिम्मेदारी निभाते हुए महिला से कहा कि “यह फॉर्म भरना बेहद जरूरी है, आप अपने पति का मोबाइल नंबर दे दीजिए ताकि उनसे बात हो सके, अन्यथा नियमानुसार आपका वोट कट सकता है।

” इतनी बात कहकर हरपाल सिंह रोड की तरफ आगे बढ़ गए। लेकिन कुछ ही देर में महिला का पति धर्मवीर सिंह मोठिया वहां आगबबूला होकर पहुंचा। उसने आव देखा न ताव, बिना कुछ बात किए सीधे हरपाल सिंह पर घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। आरोपी ने सरकारी कर्मचारी को इस कदर पीटा कि उनके बदन के कपड़े तक फट गए। गनीमत रही कि आसपास के राहगीरों ने बीच-बचाव कर हरपाल सिंह को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

चौपटा थाने पहुंची शिकायत; पुलिस बोली— ‘बख्शा नहीं जाएगा दोषी’

इस सरेआम हुई गुंडागर्दी के बाद सहमे और घायल बीएलओ तुरंत नाथूसरी चौपटा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने घायल शिक्षक की हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय शिक्षक संगठनों और सरकारी कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक सरकारी कर्मचारी (बीएलओ) के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट और बदसलूकी की लिखित शिकायत मिल चुकी है। पुलिस ने आरोपी धर्मवीर सिंह मोठिया के खिलाफ धाराएं लगाते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उचित कानूनी सबक सिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  Faridabad News: फरीदाबाद में मौत का कुआं बनी सड़क: सीवर के गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरे दो युवक, मचा हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।