Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Sirsa Police Action: सिरसा के रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह लाइन हाजिर, एसपी दीपक सहारण का बड़ा हंटर

Haryana Congress: नए प्रभारी के सामने ही भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, मंच से एक-दूसरे पर दागे सियासी मिसाइल

रानियां में 8 महीने के भीतर तीसरा थाना प्रभारी हटा, जानें क्यों सुलग रहा था जनता का गुस्सा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa Police Action: हरियाणा के सिरसा जिले की रानियां थाना पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिरसा के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक सहारण ने रानियां के थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

जनसुनवाई में लापरवाही और मुकदमों पर समय से ठोस कार्रवाई न करने के आरोपों के बाद पुलिस कप्तान ने यह कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सुखबीर सिंह को रानियां थाने से हटाकर सीधा पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया गया है। व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए रानियां थाने के ही एडिशनल एसएचओ को आगामी आदेशों तक कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

पहली बार मिली थी कप्तानी, लेकिन कसौटी पर नहीं उतरे खरे

विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर (PSI) सुखबीर सिंह को पहली बार किसी थाने की मुख्य कमान सौंपी गई थी। बड़े उत्साह के साथ उन्होंने रानियां थाने का चार्ज संभाला था, लेकिन कुछ ही समय के भीतर उनके कामकाज के तरीके को लेकर इलाके में असंतोष पनपने लगा।

थाने में आने वाले फरियादियों का आरोप था कि गंभीर मामलों और शिकायतों पर भी पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही थी। पीड़ितों को समय पर न्याय न मिलने और पुलिसिया चौखट के चक्कर काटने की वजह से स्थानीय लोगों में खाकी के प्रति नाराजगी लगातार गहराती जा रही थी, जो आखिरकार प्रभारी की विदाई का सबब बनी।

रानियां थाने में ‘म्यूजिकल चेयर’ का खेल, 8 महीने में बदल गए तीन प्रभारी

रानियां इलाके की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर चर्चाएं इसलिए भी तेज हैं क्योंकि पिछले महज आठ महीनों के भीतर यहां यह तीसरा मौका है, जब किसी थाना प्रभारी को इस तरह असमय अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है।

बार-बार थानों के मुखिया बदले जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद होने और पुलिस की इकबाल पर असर पड़ने की बातें भी स्थानीय गलियारों में तैर रही हैं। बार-बार हो रहे इस बदलाव से साफ है कि पुलिस के आला अधिकारी रानियां क्षेत्र की जनता से मिलने वाले फीडबैक को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।

जनता की शिकायतों पर कोई समझौता नहीं: एसपी दीपक सहारण

इस बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने दोटूक लहजे में कहा कि पुलिस का पहला काम जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। उन्होंने बताया कि रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के खिलाफ जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने की लगातार शिकायतें उनके दफ्तर तक पहुंच रही थीं।

प्राथमिक तौर पर इन शिकायतों को सही पाते हुए सुखबीर सिंह को लाइन हाजिर करने का निर्णय लिया गया। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले के किसी भी थाने या चौकी में यदि जनता की सुनवाई नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ इसी तरह सख्त एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: नारनौल में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, पड़ोस के राहुल पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।