Breaking News
Karnal News: करनाल में शेखपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौतBollywood News: पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेशसेक्टर-46 में दुकानदार से गन पॉइंट पर कार लूटी: पलवल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर,Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मददPatti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दमKarnal News: करनाल में शेखपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौतBollywood News: पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेशसेक्टर-46 में दुकानदार से गन पॉइंट पर कार लूटी: पलवल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर,Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मददPatti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम

Sonipat News: सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

AAmandeep Singh
Sonipat News: सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sonipat News: सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणा में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक परिवार की वर्षों की जमापूंजी पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारियों में रखे लाखों के जेवरात और नकदी को निशाना बनाया। (sonipat news today)  खास बात यह है कि यह चोरी तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य अपने कुछ जरूरी काम से कुछ ही घंटों के लिए बाजार गए हुए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

बच्चों की शादी के लिए जोड़े गए थे जेवर और नकदी

विज्ञापन

गांव गढ़ी ब्राह्मणा निवासी विक्रम सिंह बंटी, जो कि डीआईसी में नौकरी करते हैं, ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे परमजीत और हेमंत हैं। उन्होंने दोनों बेटों की शादी के लिए घर की अलमारी में सोने के भारी-भरकम जेवरात और नकदी संभाल कर रखी थी। बीते दिन दोपहर करीब 3:30 बजे विक्रम सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाजार गए थे। जब वे शाम करीब 5:15 बजे वापस लौटे, तो उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारियों के लॉकर खुले पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था।

20 तोले सोना और साढ़े सात लाख नकद ले उड़े चोर

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से सोने के तीन जोड़ी कड़े, दो जोड़ी मंगलसूत्र, छह सोने की अंगूठियां, तीन सोने की चेन के अलावा 7.50 लाख रुपये की नगदी चुरा ले गए। चोरी हुए कुल सामान और नकदी की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 37.50 लाख रुपये आंकी गई है। अचानक हुई इस बड़ी चोरी से परिवार सदमे में है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, दो संदिग्ध बाइक सवार कैद

वारदात की सूचना मिलते ही एएसआई संदीप कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोनीपत कोर्ट परिसर चौकी में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस (haryana police update) की धारा 305(A) और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आसपास के रास्तों के सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते-जाते दिखे हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति पैदल भी नजर आया है। पुलिस और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम आरोपियों की सुरागकशी में जुटी है ताकि जल्द से जल्द बदमाशों को दबोचा जा सके।

यह भी पढ़ें– CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।