Breaking News
Narnaul: “देश पुकारे जब सबको…. दुख सुख बांटे एक समान”Narnaul: सेवा संकल्प सेतु शिविर में मौके पर ही बनीं पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशीNarnaul News: भिवानी महापंचायत को लेकर नारनौल में जुटाया गया समर्थन, यूजीसी के नए नियमों और अन्य मांगों पर सवर्ण समाज ने भरी हुंकारAmbala News: अंबाला कैंट मंडी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, धान लिफ्टिंग पर सरकार को दी आखिरी चेतावनीDehradun Multipurpose Camp: देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने बहुउद्देशीय शिविर में की शिरकत, लाभार्थियों को बांटे कृषि यंत्र और किटNarnaul: “देश पुकारे जब सबको…. दुख सुख बांटे एक समान”Narnaul: सेवा संकल्प सेतु शिविर में मौके पर ही बनीं पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशीNarnaul News: भिवानी महापंचायत को लेकर नारनौल में जुटाया गया समर्थन, यूजीसी के नए नियमों और अन्य मांगों पर सवर्ण समाज ने भरी हुंकारAmbala News: अंबाला कैंट मंडी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, धान लिफ्टिंग पर सरकार को दी आखिरी चेतावनीDehradun Multipurpose Camp: देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने बहुउद्देशीय शिविर में की शिरकत, लाभार्थियों को बांटे कृषि यंत्र और किट

Karnal News: करनाल में शेखपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

AAmandeep Singh
Karnal News: करनाल में शेखपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

करनाल में शेखपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal News: हरियाणा के करनाल में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के शेखपुरा पुलिया के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं लापरवाह चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी थीं दोनों महिलाएं

विज्ञापन

हादसे का शिकार हुईं महिलाओं की पहचान शेखपुरा पुलिया निवासी प्रीतो देवी और सत्तो देवी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 60 से 62 साल के बीच थी। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं रोजाना की तरह करनाल की अनाज मंडी में मेहनत-मजदूर का काम करती थीं। बीती शाम करीब 8 बजे वे काम खत्म करने के बाद रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही उनका रिक्शा शेखपुरा पुलिया के पास पहुंचा, दोनों महिलाएं नीचे उतरीं और सड़क किनारे खड़ी हो गईं। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की इस घोषणा के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल और फिर दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मॉच्युरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हादसे के बाद फरार हुए कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि टक्कर मारने वाली कार और उसके ड्राइवर की पहचान की जा सके। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें– CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।