Breaking News
Ludhiana Hotel DMC Guard Suicide : DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIRHaryana Chirayu Scheme: हरियाणा में चिरायु योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाजLudhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीरDengue Symptoms: डेंगू में प्लेटलेट काउंट 40 हजार आने पर भी क्यों नहीं घबराना चाहिए? जानें डॉक्टरों की असली रायTarn Taran Chohla Sahib Double Murder : चोहला साहिब में डबल मर्डर से दहशत, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनाLudhiana Hotel DMC Guard Suicide : DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIRHaryana Chirayu Scheme: हरियाणा में चिरायु योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाजLudhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीरDengue Symptoms: डेंगू में प्लेटलेट काउंट 40 हजार आने पर भी क्यों नहीं घबराना चाहिए? जानें डॉक्टरों की असली रायTarn Taran Chohla Sahib Double Murder : चोहला साहिब में डबल मर्डर से दहशत, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

Sonipat Daughter Kills Mother: सोनीपत में रील बनाने वाली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, करंट का दिया ड्रामा

AAmandeep Singh
Sonipat Daughter Kills Mother: सोनीपत में रील बनाने वाली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, करंट का दिया ड्रामा

सोनीपत में रील बनाने वाली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, करंट का दिया ड्रामा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sonipat Daughter Kills Mother: हरियाणा के सोनीपत स्थित सेक्टर-15 में हुई एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जिस मामले को शुरुआत में महज एक दर्दनाक हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल ठंडे दिमाग से अंजाम दी गई हत्या निकली। 3 अक्टूबर को खानपुर स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज से पुलिस को रामेश्वरी नाम की महिला की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। उस वक्त मौके पर मौजूद मृतका की इकलौती बेटी जानवी और उसके दोस्त विकास की बातों पर पुलिस ने भी शुरुआती तौर पर भरोसा कर लिया था।

करंट का ड्रामा और इंस्टाग्राम वाला प्यार: 5 अक्टूबर की रिपोर्ट ने पलटी बाजी

विज्ञापन

मामले में नया और खौफनाक मोड़ 5 अक्टूबर को आया, जब 4 अक्टूबर को हुए पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस के हाथ लगी। डॉक्टरों की रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि महिला की मौत बिजली का झटका लगने से नहीं, बल्कि सांस रुकने और गला दबाने की वजह से हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस के कान खड़े हो गए। इंस्पेक्टर सवित कुमार की अगुवाई में जांच टीम ने तुरंत हत्या की धाराएं जोड़कर छानबीन तेज की और शक के घेरे में आए बेटी के प्रेमी विकास को हिरासत में ले लिया।

रील बनाने वाली बेटी और डिजिटल मार्केटर प्रेमी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में सामने आई कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। रामेश्वरी अपनी बेटी जानवी के साथ किराए के मकान में रहती थीं। सोशल मीडिया पर रील बनाने की शौकीन जानवी की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए मुकीमपुर गांव निवासी विकास से हुई थी, जो डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और वे शादी करना चाहते थे। लेकिन मां रामेश्वरी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और वे शादी का कड़ा विरोध कर रही थीं।

रिमांड पर आरोपी, पुलिस खंगाल रही पूरी साजिश; फरार बेटी की तलाश तेज

इंस्पेक्टर सवित कुमार के मुताबिक, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विकास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने माना कि मां के विरोध को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया और गला घोंटने के बाद लाश को करंट लगने का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने मुकीमपुर निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। वहीं, वारदात के बाद से फरार चल रही बेटी जानवी की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें–Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।