Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Sonipat News: चोरी के शक में 8 साल के बच्चे को दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर, करंट लगाने का वीडियो वायरल

Sonipat News: चोरी के शक में 8 साल के बच्चे को दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर, करंट लगाने का वीडियो वायरल

चोरी के शक में 8 साल के बच्चे को दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Sonipat News: औद्योगिक नगरी सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित बिहारी मार्केट से एक ऐसी सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. यहां महज एक खराब बैटरी की चोरी के शक में 8 साल के एक मासूम बच्चे को कथित तौर पर वो दर्द दिया गया, जिसे सुनकर ही रूह कांप जाए. आरोप है कि मार्केट के एक बिजली दुकानदार संजीव गुप्ता और उसके बेटे ने मिलकर इस नन्हे बच्चे को बंधक बनाया और उस पर अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं. इस खौफनाक प्रताड़ना के तीन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बच्चा दर्द से तड़पता और रहम की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन जल्लाद बने आरोपियों का दिल नहीं पसीजा.

किशोर के कहने पर उठाई थी बैटरी, अकेले फंस गया मासूम

विज्ञापन

इस पूरे फसाद की जड़ दुकान के बाहर रखी मोटरसाइकिल की एक खराब बैटरी थी. पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चे ने खुद अपनी मर्जी से या अकेले कोई चोरी नहीं की थी. मोहल्ले के ही एक 15-16 साल के किशोर ने छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर वह कबाड़ जैसी बैटरी उठाने के लिए भेजा था. मौके पर पीड़ित बच्चे के साथ कुछ अन्य बच्चे भी गए थे, लेकिन जैसे ही दुकानदार को भनक लगी और वह बाहर आया, बाकी सब वहां से नौ दो ग्यारह हो गए. बदकिस्मती से 8 साल का यह मासूम अपनी कम उम्र के कारण भाग नहीं पाया और सीधे दुकानदार के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद दुकानदार और उसके बेटे ने बिना पुलिस को सूचना दिए खुद ही अदालत लगा ली.

रोंगटे खड़े कर देने वाली प्रताड़ना: जमीन पर पटका, पैर मरोड़े और थप्पड़-लातों की बौछार

मासूम को पकड़ने के बाद दुकानदार संजीव गुप्ता और उसके बेटे ने दुकान के भीतर और बाहर उसे बेरहमी से पीटना शुरू किया. परिवार के मुताबिक, बच्चे को पहले जबरन जमीन पर गिराकर दबाया गया. इसके बाद उसके दोनों पैरों को पीछे की तरफ मोड़ा गया और हाथों को घुटनों के नीचे दबाकर कमर के पीछे लॉक कर दिया गया ताकि वह हिल न सके. इस दौरान उस पर थप्पड़ों, घूंसों और लातों की बरसात की गई. इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो दुकानदार के बेटे ने बच्चे को हवा में उठाकर कई बार बेरहमी से जमीन पर पटका. दर्द से कराहता बच्चा एक बार जान बचाने के लिए उनके चंगुल से भागा भी, लेकिन आरोपी ने उसे सड़क पर दौड़कर दोबारा दबोच लिया और दुकान के भीतर फेंककर फिर से पीटना शुरू कर दिया.

पंखे के कंडेनसर को चार्ज कर लगाया करंट, रोती रही बेबस मां

इस पूरे मामले में सबसे घिनौना और गंभीर आरोप बिजली का करंट लगाने का है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 1 मिनट 8 सेकंड के पहले और 51 सेकंड के तीसरे वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकानदार का बेटा दुकान के बोर्ड में लगे सॉकेट में पंखे का कंडेनसर डालकर उसे चार्ज करता है. इसके बाद उस चार्ज कंडेनसर को बच्चे के नंगे हाथों और पैरों पर छुआकर उसे बिजली के झटके दिए जाते हैं.

करंट लगते ही बच्चा किसी मछली की तरह तड़प उठता है और उसकी चीखें गूंज उठती हैं, लेकिन आरोपी बार-बार कंडेनसर चार्ज कर उसे टॉर्चर करते रहे. इसी बीच बच्चे की मां भी मौके पर पहुंचती है और ७ सेकंड के दूसरे वीडियो में वह रोते हुए अपने बच्चे को खींचकर छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी मां के सामने भी बच्चे का हाथ मरोड़ते रहते हैं.

इस पूरे मामले के वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. हालांकि, चौंकाने वाली बात यह भी सामने आ रही है कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत के बाद बाद में दोनों पक्षों के बीच किसी समझौते की बात चल रही है, जिसके चलते पुलिसिया कार्रवाई को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें–सोनीपत के कुंडली में इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री खाक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।