Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Sonipat NH 44: सावधान! हाईवे पर लिफ्ट मांगकर लूट रहा है फर्जी पुलिसकर्मी, सोनीपत के राई थाने में मामला दर्ज

Sonipat NH 44: सावधान! हाईवे पर लिफ्ट मांगकर लूट रहा है फर्जी पुलिसकर्मी, सोनीपत के राई थाने में मामला दर्ज

यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर बदमाशों ने कैंटर चालक से लूटे 12.15 लाख रुपये

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Sonipat NH 44: दिल्ली-एनसीआर में पुलिस की वर्दी का खौफ दिखाकर राहगीरों और वाहन चालकों को लूटने वाले गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला नेशनल हाईवे-44 का है, जहां कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास शातिर बदमाशों ने दिनदहाड़े या कहें कि पुलिसिया रौब के दम पर 12 लाख 15 हजार रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया। वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया गया कि पीड़ित चालक को शुरुआत में भनक तक नहीं लगी कि वह असली पुलिसवालों के सामने नहीं, बल्कि लुटेरों के हत्थे चढ़ चुका है।

दिल्ली से पेमेंट लेकर लौट रहा था चालक, रास्ते में बिछाया जाल

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित चालक दिल्ली के सिरसपुर स्थित एक गोदाम में माल की डिलीवरी देने आया था। वहां माल उतारने के बाद उसे भुगतान के रूप में 12.15 लाख रुपये कैश मिले, जिसे बैग में रखकर वह वापस लौट रहा था। सोमवार की रात जब उसका कैंटर केजीपी एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसे हाथ देकर गाड़ी रोकने का इशारा किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बाकायदा उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जिसके कारण चालक ने बिना किसी शक के गाड़ी के ब्रेक लगा दिए।

‘दीवान जी को बागपत छोड़ दो’ और फिर केबिन में शुरू हुआ खेल

गाड़ी रुकते ही बाइक चला रहे युवक ने रौबदार आवाज में चालक से कहा, “दीवान जी को आगे बागपत तक छोड़ देना।” खाकी वर्दी देखकर चालक मना नहीं कर सका और उसने कथित दीवान जी को अपने साथ केबिन में बैठा लिया। लेकिन गाड़ी जैसे ही थोड़ी आगे बढ़ी, वर्दीधारी का असली रंग सामने आ गया।

उसने सबसे पहले चालक का मोबाइल फोन झपट लिया ताकि वह किसी को फोन न कर सके। इसके बाद उसने चेकिंग के बहाने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी और सीट के पास रखा नोटों से भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया।

थाने का डर दिखाया और मौका मिलते ही हुए रफूचक्कर

पैसे हाथ लगते ही फर्जी पुलिसकर्मी ने पैंतरा बदला और चालक को ही धमकाते हुए कहा कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाया है, इसका हिसाब अब थाने चलकर देना होगा। बदमाशों ने चालक को डरा-धमकाकर कैंटर को अपनी बाइक के पीछे-पीछे चलाने को कहा।

चालक घबरा गया और जैसे ही एक्सप्रेसवे पर थोड़ा अंधेरा और मौका मिला, वर्दीधारी बदमाश गाड़ी से उतरा और अपने बाइक सवार साथी के साथ नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। राई थाना के जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

ये भी पढ़े-हरियाणा के इन 1107 प्राइवेट स्कूलों में नए दाखिलों पर रोक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।