Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Swara Bhasker Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पहुंचीं स्वरा भास्कर, सोनम वांगचुक के अनशन को दिया समर्थन, सरकार पर बोला हमला

Swara Bhasker Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पहुंचीं स्वरा भास्कर, सोनम वांगचुक के अनशन को दिया समर्थन, सरकार पर बोला हमला

स्वरा भास्कर का बॉलीवुड पर तंज: “मेरी हालत देखकर डरे हुए हैं बाकी सेलेब्स

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Swara Bhasker Jantar Mantar Protest: अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सियासी और सामाजिक आंदोलन के केंद्र में आ गई हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन को अपना समर्थन देने पहुंचीं स्वरा ने मौजूदा हुकूमत पर जमकर भड़ास निकाली। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि आज के दौर में देश के भीतर विरोध की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो यहाँ किसी स्टार के तौर पर नहीं, बल्कि एक सजग नागरिक और मां के रूप में अपनी बेटी के सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर आई हैं।

“मेरी हालत देखकर डरे हुए हैं बॉलीवुड के दूसरे सितारे”

विज्ञापन

जब स्वरा से पूछा गया कि इस बड़े आंदोलन से हिंदी सिनेमा के दूसरे बड़े चेहरे गायब क्यों हैं, तो उन्होंने दोटूक जवाब दिया। स्वरा ने कहा, ‘बाकी सेलेब्स मेरी हालत देखकर यहाँ आने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि अगर वे ज्यादा बोलेंगे, तो जो अंजाम आज स्वरा भास्कर भुगत रही है, वही उनके साथ भी होगा।’ उन्होंने साल 2010-2011 के दौर को याद करते हुए कहा कि उस वक्त की केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार और कमियां जरूर रही होंगी, लेकिन नागरिकों को अपनी मांग रखने का हक था। आज बिना किसी पुख्ता वजह, बिना बेल और बिना केस के छात्रों और एक्टिविस्ट्स को जेलों में सड़ाया जा रहा है।

फादर स्टेन स्वामी का जिक्र कर भावुक हुईं अभिनेत्री

भाषण के दौरान स्वरा भास्कर ने जेल में दम तोड़ने वाले 84 साल के सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी का मामला भी पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने सवाल दागा कि बुजुर्ग एक्टिविस्ट की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है? सरकार पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था अपने अहंकार और बेशर्मी में इस कदर अंधी हो चुकी है कि उसे आम जनता की जायज मांगें भी दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वह किसी मजबूरी में ‘गोल्डन वीजा’ लेकर दुबई या किसी दूसरे देश में शिफ्ट नहीं होना चाहतीं, बल्कि चाहती हैं कि उनकी बेटी इसी मुल्क की आबोहवा में पले-बढ़े और उसे अपनी बात कहने के वो सारे अधिकार मिलें जो कभी उन्हें मिले थे।

सेलिब्रिटीज पर भरोसा न करने की सलाह, आंदोलन को मिला बड़ा सपोर्ट

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की खामोशी पर बात करते हुए स्वरा ने कहा कि वह बॉलीवुड की कोई ‘क्लास मॉनिटर’ नहीं हैं जो सबको हाजिर रहने को कहें। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे सेलिब्रिटीज पर ज्यादा भरोसा न करें, क्योंकि असल ताकत खुद आंदोलन और उसके पीछे की वजह होती है। गौरतलब है कि इस प्रदर्शन को केवल स्वरा का ही नहीं, बल्कि साउथ के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज और ‘रोडीज’ फेम रघु राम का भी साथ मिला है, जो खुद जंतर-मंतर पहुंचे थे। इनके अलावा सोशल मीडिया पर जीनत अमान, सोनाक्षी सिन्हा, सोनी राजदान और ओमी वैद्य जैसे सितारे भी इस अभियान के पक्ष में लगातार पोस्ट साझा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें–आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘3 इडियट्स’ सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।