Breaking News
Haryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्साHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्सा

Taj Mahal Night Glowing: चांदनी रात में क्यों चमकता है ताजमहल? व्लॉगर ने मोबाइल टॉर्च जलाकर दिखाया पत्थरों का सच

AAmandeep Singh
Taj Mahal Night Glowing: चांदनी रात में क्यों चमकता है ताजमहल? व्लॉगर ने मोबाइल टॉर्च जलाकर दिखाया पत्थरों का सच

चांदनी रात में क्यों चमकता है ताजमहल? व्लॉगर ने मोबाइल टॉर्च जलाकर दिखाया पत्थरों का सच

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Taj Mahal Night Glowing: दुनिया के सात अजूबों में शुमार आगरा का ताजमहल अपनी बेमिसाल नक्काशी के लिए जाना जाता है। दिन के उजाले में सफेद संगमरमर की यह इमारत जितनी भव्य दिखती है, पूर्णिमा की रात चांदनी में इसकी चमक देखकर लोग ठगे से रह जाते हैं। (Taj Mahal Night View Full Moon) लेकिन सवाल यह है कि आखिर बिना किसी इलेक्ट्रिक लाइट के चांद की रोशनी पड़ते ही ताजमहल की दीवारों से रंग-बिरंगी किरणें कैसे फूटने लगती हैं? हाल ही में एक टूर व्लॉगर ने अपने मोबाइल की टॉर्च से इस ऐतिहासिक ‘जादू’ का लाइव डेमो देकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को सईद खान नाम के एक टूर व्लॉगर ने पोस्ट किया है। व्लॉगर का कहना है कि सरकार हर साल शरद पूर्णिमा के आसपास पर्यटकों को रात में ताजमहल का दीदार (नाइट व्यूइंग) करने की इजाजत देती है। जब पूरा चांद ताजमहल के ठीक ऊपर होता है, तो संगमरमर से सफेद ही नहीं, बल्कि लाल, हरे और नारंगी रंग की रहस्यमयी रोशनी निकलती है।

विज्ञापन

मोबाइल टॉर्च से दिया डेमो: दीवार में जड़े हैं रूबी, नीलम और पन्ना

इस दावे को साबित करने के लिए व्लॉगर ने दिन के उजाले में ही ताजमहल परिसर की दीवार पर अपना मोबाइल फोन सटाकर उसकी टॉर्च जला दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही टॉर्च की तेज रोशनी दीवार के अलग-अलग हिस्सों पर पड़ती है, (Taj Mahal Gemstones Secret) पारदर्शी संगमरमर के भीतर जड़े रंग-बिरंगे पत्थर जगमगा उठते हैं। सफेद पत्थर से रोशनी सीधे आर-पार होती है, जबकि नारंगी, हरे और लाल पत्थरों से टकराकर रोशनी का रंग बदल जाता है।

व्लॉगर ने समझाया कि यह कोई चमत्कार या ऑप्टिकल इल्यूजन नहीं, बल्कि मुगलकालीन ‘पिएट्रा ड्यूरा’ (Pietra Dura) तकनीक और कीमती रत्नों का मेल है। ताजमहल को तराशते वक्त सफेद मकराना संगमरमर के बीच सेमी-प्रेशियस स्टोन यानी अकीक, नीलम, रूबी, जेड और पन्ना जैसे रत्न जड़े गए थे। जब चांद की रोशनी इन पर एक खास कोण से पड़ती है, तो ये रत्न प्रिज्म की तरह काम करते हैं और रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं।

सोशल मीडिया पर दो फाड़ हुए यूजर्स: ताजमहल या आगरा फोर्ट?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAEED KHAN (@tourvlogger2025)

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में यूजर्स आपस में भिड़ गए। वीडियो को लेकर इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। कई लोगों ने इस जानकारी को बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक माना, वहीं दूसरी तरफ सवालों की बौछार शुरू हो गई। बड़ी संख्या में यूजर्स का दावा है कि व्लॉगर जिस दीवार पर टॉर्च जलाकर दिखा रहा है, वह ताजमहल की नहीं बल्कि आगरा फोर्ट की ‘जहांगीरी महल’ या किसी अन्य लाल बलुआ पत्थर वाली इमारत की है।

वहीं, कुछ अनुभवी पर्यटकों ने शरद पूर्णिमा के नाइट व्यूइंग नियमों पर सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि रात के वक्त पर्यटकों को मुख्य गुंबद के इतने करीब जाने ही नहीं दिया जाता, जहां से पत्थरों की नक्काशी को छुआ जा सके। कई लोगों ने इस पूरे वीडियो को फेक और सिर्फ व्यूज बटोरने का जरिया बताया। ( Sharad Purnima Taj Mahal View) फिलहाल, दावे में कितनी सच्चाई है यह बहस का विषय है, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर ताजमहल की स्थापत्य कला और उसके वैज्ञानिक पहलुओं को चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें–Winter Arc: ‘विंटर आर्क’ अक्टूबर से दिसंबर तक का सीक्रेट मिशन, 3 महीने में कैसे ट्रांसफॉर्म हो रहे लोग?

विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।