Breaking News
Narnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरीFaridabad Woman Murder: फरीदाबाद के होटल में खौफनाक कांड, बॉयफ्रेंड संग रुकी 35 वर्षीय युवती का मिला शव, आरोपी फरारKarnal Lakshya murder case: करनाल का लक्ष्य हत्याकांड, CIA-3 ने सातवें आरोपी सुजाल को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिसAI Dating Partners: डेटिंग ऐप्स से तंग आकर अब एआई चैटबॉट्स से इश्क लड़ा रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है यह अजीब ट्रेंडAteli Mandi News: अटेली क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली रवानाNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरीFaridabad Woman Murder: फरीदाबाद के होटल में खौफनाक कांड, बॉयफ्रेंड संग रुकी 35 वर्षीय युवती का मिला शव, आरोपी फरारKarnal Lakshya murder case: करनाल का लक्ष्य हत्याकांड, CIA-3 ने सातवें आरोपी सुजाल को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिसAI Dating Partners: डेटिंग ऐप्स से तंग आकर अब एआई चैटबॉट्स से इश्क लड़ा रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है यह अजीब ट्रेंडAteli Mandi News: अटेली क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली रवाना

Taxi drivers’ protest: टैक्सी चालकों के समर्थन में थाने पहुंची आप, हिरासत में लिए गए चालकों की रिहाई कराई

Taxi drivers' protest: टैक्सी चालकों के समर्थन में थाने पहुंची आप, हिरासत में लिए गए चालकों की रिहाई कराई

सेक्टर-16 में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर- मयंक मिश्रा

Taxi drivers’ protest: लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने सेक्टर-16 में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ टैक्सी चालकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। टैक्सी चालकों को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी (ऑब्जर्वर) विनीत वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह, प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह औलख और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर सेक्टर-3 पुलिस थाने पहुंचे।

पार्टी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर हिरासत में लिए गए चालकों की रिहाई सुनिश्चित कराई और टैक्सी यूनियन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर विनीत वर्मा ने कहा कि टैक्सी चालक शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी जायज समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा मेहनतकश वर्ग की आवाज़ उठाती रही है और टैक्सी चालकों की मांगों को भी प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों की समस्याओं का समाधान पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि संवाद और सकारात्मक पहल से होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र वार्ता कर उनकी लंबित मांगों का समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि टैक्सी चालक दिन-रात मेहनत कर अपनी आजीविका चलाते हैं और शहर की परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह टैक्सी यूनियन के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है और उनके अधिकारों एवं हितों से जुड़े मुद्दों को हर स्तर पर उठाती रहेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।