Breaking News
Narnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्कर

Chandigarh Farmers Protest: चंडीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, ट्रेड डील और भूमि पूलिंग नीति के विरोध में मटका चौक तक निकला रोष मार्च

Chandigarh Farmers Protes: चंडीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, ट्रेड डील और भूमि पूलिंग नीति के विरोध में मटका चौक तक निकला रोष मार्च

चंडीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh Farmers Protest: चंडीगढ़ में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर पंजाब और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में किसान सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में जुटे। प्रदर्शन की अगुवाई किसान नेता उग्राह ने की। यहां से किसान बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के काफिले के साथ सेक्टर-17 स्थित मटका चौक तक पहुंचे। रैली के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात धीमा रहा और कुछ स्थानों पर जाम जैसी स्थिति देखने को मिली। किसानों का यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका के प्रस्तावित ट्रेड समझौते और पंजाब सरकार की नई भूमि पूलिंग नीति के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कई किसान बसों की छतों पर बैठकर भी रैली में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें पूरे प्रदर्शन का प्रमुख दृश्य बनकर सामने आईं।

सेक्टर-34 से मटका चौक तक सीमित रही रैली

विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने किसानों को केवल सेक्टर-34 प्रदर्शनी ग्राउंड से सेक्टर-17 स्थित मटका चौक तक मार्च निकालने की अनुमति दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार रैली इसी मार्ग तक सीमित रही। मटका चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी वापस सेक्टर-34 लौटे, जहां संयुक्त किसान मोर्चा की सभा आयोजित की गई। प्रशासन ने प्रदर्शन के लिए दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक करीब डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई रूटों पर ट्रैफिक प्रभावित

रैली को देखते हुए सेक्टर-34, मटका चौक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मटका चौक पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया। इससे शहर के कुछ प्रमुख रास्तों पर वाहन चालकों को धीमी गति और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा।

संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि भारत-अमेरिका के प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से भारतीय कृषि, डेयरी क्षेत्र और छोटे उद्योगों पर असर पड़ सकता है। किसान संगठनों का आरोप है कि यदि विदेशी कृषि उत्पाद कम कीमत पर भारतीय बाजार में आते हैं तो स्थानीय किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में कठिनाई हो सकती है। किसान नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को कृषि संगठनों से व्यापक चर्चा करनी चाहिए ताकि किसानों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जा सके।

भूमि पूलिंग नीति पर भी जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पंजाब सरकार की नई भूमि पूलिंग नीति का भी विरोध किया। उनका कहना है कि यह नीति किसानों के हितों के अनुरूप नहीं है और इससे कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि वह दोनों मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा और सरकार से किसानों की चिंताओं पर विचार करने की मांग करेगा।

यह भी पढ़ें; मखनमाजरा गौशाला का एक कर्मचारी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।