Breaking News
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहतMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहेंरुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहतMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहें

Tea seller viral story: कॉर्पोरेट जॉब छोड़ शुरू की चाय की दुकान, अब हर महीने छाप रहा है 9 लाख रुपये

Tea seller viral story: कॉर्पोरेट जॉब छोड़ शुरू की चाय की दुकान, अब हर महीने छाप रहा है 9 लाख रुपये

कॉर्पोरेट जॉब छोड़ शुरू की चाय की दुकान, अब हर महीने छाप रहा है 9 लाख रुपये

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Tea seller viral story: कहा जाता है कि मेहनत और लगन से अगर ठान लिया जाए, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है एक ऐसे शख्स ने, जिसने कॉर्पोरेट की चकाचौंध भरी नौकरियों को पीछे छोड़ चाय के बिजनेस से वो मुकाम हासिल किया है, जिसके बारे में आम तौर पर लोग सोच भी नहीं सकते। (Chai wala 9 lakhs income) सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चायवाले की सक्सेस स्टोरी ने बड़े-बड़े बिजनेस टायकुन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

हर दिन बिकते हैं 3 हजार कप, महीनेभर में तगड़ा टर्नओवर

विज्ञापन

यह दिलचस्प वीडियो कंटेंट क्रिएटर आयुष गोस्वामी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @ayushstartup के जरिए साझा किया है। वीडियो में ‘शर्मा कैफे रेस्टोरेंट’ नाम से दुकान चलाने वाले मालिक ने अपनी कमाई और बिजनेस के गणित का खुलकर खुलासा किया है। उनके मुताबिक, उनकी दुकान पर दिनभर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 3,000 कप चाय की खपत हो जाती है।

जब इसे प्रति कप 10 रुपए की शुरुआती कीमत से कैलकुलेट किया जाता है, तो रोजाना की कुल बिक्री लगभग 30,000 रुपए बैठती है। इस हिसाब से महीने का कुल कारोबार 9 लाख रुपए के आंकड़े को छू लेता है, जिसे सुनकर किसी को भी पहली बार में यकीन करना मुश्किल हो जाए।

पीएम मोदी और एलन मस्क से मिलती है प्रेरणा

सिर्फ मोटी कमाई ही नहीं, बल्कि इस वीडियो के वायरल होने के पीछे इस शख्स की सोच और उसका विजन भी है। बातचीत के दौरान दुकान के मालिक ने बताया कि वे अपने जीवन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष भरे दिनों और दुनिया के सबसे अमीर शख्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की सोच से बेहद प्रभावित हैं।

उनका मानना है कि जब एक चाय बेचने वाला शख्स देश के सर्वोच्च पद तक का सफर तय कर सकता है और एलन मस्क अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को संभव बना सकते हैं, तो आज का युवा भी अपनी मेहनत के दम पर शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है।

युवाओं के लिए बड़ी सीख: कोई काम छोटा नहीं होता

यह वायरल कहानी उन तमाम युवाओं के लिए एक बड़ा सबक है जो अक्सर छोटी शुरुआत करने से कतराते हैं। वीडियो में चायवाले ने स्पष्ट संदेश दिया है कि दुनिया में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बस उसे करने का जज्बा होना चाहिए। (inspiring success stories India) उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि जिंदगी में रिस्क लेने से कभी मत डरिए। यदि छोटे-मोटे व्यापार में नुकसान भी हो जाए, तो वह घाटा नहीं बल्कि जिंदगी का एक कीमती अनुभव बनता है। असफलता से घबराने के बजाय उससे सबक लेकर आगे बढ़ना ही असली सफलता की चाबी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayush Goswami (@ayushstartup)

यह भी पढ़ें–Lamayuru Moonland Ladakh: बिना अंतरिक्ष गए देखें चांद का नजारा! लद्दाख के लामायुरू मूनलैंड की खूबसूरत दास्तान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।