Breaking News
Haryana News: गेहूं की बंपर पैदावार के लिए HAU हिसार की एडवाइजरी, 25 अक्टूबर से शुरू करें इन उन्नत किस्मों की बिजाईLudhiana News: लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर काटा युवक का हाथ, थैली में भरकर दुकानदार को सौंपाKarnal News: करनाल के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान के ढेर के नीचे दबने से 18 साल के मजदूर की मौतKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालHaryana News: गेहूं की बंपर पैदावार के लिए HAU हिसार की एडवाइजरी, 25 अक्टूबर से शुरू करें इन उन्नत किस्मों की बिजाईLudhiana News: लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर काटा युवक का हाथ, थैली में भरकर दुकानदार को सौंपाKarnal News: करनाल के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान के ढेर के नीचे दबने से 18 साल के मजदूर की मौतKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हाल

Kerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’

Kerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं 'अम्मुम्मा'

85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kerala Viral Teacher: आज के इस दौर में जहां पढ़ाई का मतलब स्मार्ट क्लास, महंगे टैबलेट और डिजिटल बोर्ड बन चुका है, वहीं दक्षिण भारत के केरल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो आपको सुकून से भर देगी। आलप्पुझा जिले में रहने वाली 85 साल की इंदिरा अम्मा, जिन्हें प्यार से लोग ‘आशाट्टी अम्मुम्मा’ पुकारते हैं, पिछले एक दशक से बच्चों को पढ़ाने के लिए किसी किताब या पेन का इस्तेमाल नहीं करतीं। उनके पढ़ाने का हथियार सिर्फ जमीन पर फैली बालू (रेत) और एक छोटी सी लकड़ी की छड़ी है।

इंस्टाग्राम पर @mom_of_safaachiiii हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सफेद साड़ी पहने यह बुजुर्ग महिला बरामदे में चटाई पर इत्मीनान से बैठती हैं। बाल्टी से रेत निकालकर फर्श पर फैलाती हैं और फिर लकड़ी की छड़ी से उसे चिकना कर उस पर अंग्रेजी और मलयालम के अक्षर लिखना शुरू करती हैं। सामने बैठे छोटे-छोटे बच्चे बड़ी मासूमियत और ध्यान से उन्हें देखते हैं और फिर अपनी नन्हीं उंगलियों से रेत पर वही अक्षर दोहराने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

केरल की प्राचीन ‘आशान कलारी’ पद्धति की झलक

यह तरीका और कुछ नहीं बल्कि केरल की सदियों पुरानी पारंपरिक शिक्षण शैली ‘आशान कलारी’ का जीवंत रूप है। इस प्राचीन पद्धति में बच्चों को सबसे पहले रेत पर उंगलियां चलाना सिखाया जाता था। रेत पर लिखने और मिटाने की आसानी बच्चों के मोटर स्किल्स को मजबूत करती है, क्योंकि गलती होने पर वे तुरंत हाथ फेरकर उसे सुधार लेते हैं।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल खोलकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, “शिक्षा के लिए महंगे संसाधनों की नहीं, बल्कि सिखाने के जज्बे और सही आइडिया की जरूरत होती है।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यह दुनिया का सबसे खूबसूरत और अपनापन भरा क्लासरूम है। उम्र के इस पड़ाव पर भी बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटीं आशाट्टी अम्मुम्मा का यह जज्बा साबित करता है कि ज्ञान बांटने के लिए उम्र या साधनों की कोई सीमा नहीं होती।

यह भी पढ़ें– Molly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।