Breaking News
Apple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होशKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैApple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होशKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक है

Apple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होश

Apple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होश

53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Apple Superfan: टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐपल (iPhone Duo Launch Dubai) के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका इस ब्रांड के प्रति लगाव साधारण दीवानगी से कहीं आगे निकल जाता है। दुबई में रहने वाले मोहम्मद शाका की कहानी कुछ ऐसी ही है। ऐपल के इस कट्टर प्रशंसक ने हाल ही में अपने इस जुनून को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया, जब वे कंपनी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने सीधे 53 पुराने (53 Old iPhones Store Visit) आईफोन साथ लेकर स्टोर पर जा पहुंचे।

मूल रूप से कराची से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद शाका पिछले करीब दो दशकों से आईफोन कलेक्ट कर रहे हैं। उनके पास ऐपल के शुरुआती मॉडल से लेकर आधुनिक तकनीक वाले लेटेस्ट फोल्डेबल फोन तक का बेजोड़ खजाना है। हाल ही में जब कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘आईफोन डुओ’ की बुकिंग खोली, तो शाका ने बिना एक पल गंवाए इसे अपने नाम कर लिया। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल के कर्मचारियों ने खुद उन्हें अपने इस विशाल कलेक्शन को स्टोर पर लाने का न्योता दिया था।

विज्ञापन

हर मॉडल के साथ जुड़ी है तकनीक बदलने की कहानी

मोहम्मद शाका के लिए आईफोन जमा करना सिर्फ एक शौक भर नहीं है, बल्कि यह उनके लिए एक खुद की गढ़ी हुई चुनौती जैसा है। वे ऐपल की हर पीढ़ी के फोन को अपने संग्रह में सहेज कर रखना चाहते हैं। यही वजह है कि उनके पास सालों पुराने विंटेज मॉडल से लेकर आज के हाई-टेक फोन तक सब कुछ करीने से सजा हुआ है।

दिलचस्प बात यह है कि शाका इन फोन को इस्तेमाल करने के बजाय अपने घर में एक म्यूजियम की तरह सजाकर रखते हैं। उनके लिए हर एक फोन की अपनी अलग खासियत है। हर नया मॉडल उनके लिए उस दौर की गवाही देता है, जब-जब ऐपल की तकनीक, कैमरे के लेंस, टच स्क्रीन और बैटरी लाइफ में क्रांतिकारी बदलाव आए। सैमसंग और मोटोरोला जैसे ब्रांड्स के फोन होने के बावजूद उनका पहला और आखिरी प्यार हमेशा ऐपल ही रहा है।

तीन साल के लंबे इंतजार के बाद हाथ लगा ‘आईफोन डुओ’ (Apple Foldable Phone India Hindi)

मोहम्मद शाका (Mohammad Shaka iPhone Collection) के लिए आईफोन डुओ खरीदना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा था। वे इस पहले फोल्डेबल आईफोन का पिछले तीन साल से अधिक समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब इसके आने की सिर्फ अटकलें ही थीं, तब से लेकर इसके लॉन्च होने तक वे पल-पल की अपडेट ले रहे थे। आखिरकार जब यह फोन उनके हाथों में आया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने इस नए फोन की दो यूनिट्स खरीदीं।

खास बात यह है कि पिछले तीन सालों से लगातार ऐपल के बड़े ग्लोबल लॉन्च के दौरान सबसे पहले फोन खरीदने वाले चुनिंदा ग्राहकों में शाका का नाम शुमार रहा है। दुबई के इस इवेंट में अपनी धाक जमाने के बाद अब उनका अगला और बड़ा सपना अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ऐपल मुख्यालय पहुंचना है। वे चाहते हैं कि वहां होने वाले अगले बड़े लॉन्च में वे दुनिया के सबसे पहले ग्राहक बनकर लाइन में खड़े हों और कंपनी के प्रति अपनी अटूट वफादारी दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें– Kerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।