Breaking News
पंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्तSirsa Accident News: ओटू के पास थार और बाइक की भीषण टक्कर, 32 वर्षीय कंपाउंडर की दर्दनाक मौतShah Rukh Khan Birthday: मन्नत की बालकनी में नहीं आए शाहरुख, फिर भी फैंस के लिए भेजा दिल जीतने वाला खास संदेशKarnal News: करनाल में फैक्ट्री की खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, टुल्लू पंप बरामदNarnaul News: नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायलपंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्तSirsa Accident News: ओटू के पास थार और बाइक की भीषण टक्कर, 32 वर्षीय कंपाउंडर की दर्दनाक मौतShah Rukh Khan Birthday: मन्नत की बालकनी में नहीं आए शाहरुख, फिर भी फैंस के लिए भेजा दिल जीतने वाला खास संदेशKarnal News: करनाल में फैक्ट्री की खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, टुल्लू पंप बरामदNarnaul News: नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Teacher Promotion: लंबे समय का इंतजार खत्म, हरियाणा में PGT प्रमोट होकर बने प्रिंसिपल, विभाग ने जारी की गाइडलाइन

Teacher Promotion: लंबे समय का इंतजार खत्म, हरियाणा में PGT प्रमोट होकर बने प्रिंसिपल, विभाग ने जारी की गाइडलाइन

हरियाणा के PGT और हेडमास्टरों को बड़ा तोहफा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Teacher Promotion: के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से पदोन्नति की आस लगाए बैठे पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) और हेडमास्टरों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर आई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता सूची और विभागीय मानदंडों को पूरा करने वाले अधिकारियों को ‘प्रिंसिपल (स्कूल कैडर)’ के पद पर प्रमोट करने का फैसला किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विभाग द्वारा 20 जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह पदोन्नति हरियाणा स्कूल शिक्षा (ग्रुप-बी) सेवा नियमों के तहत की गई है। पदोन्नत किए गए सभी अधिकारियों को कार्यात्मक वेतन स्तर (Functional Pay Level) का लाभ मिलेगा। सरकार ने साफ किया है कि सभी अधिकारियों को समय-समय पर निर्धारित सरकारी नियमों और शर्तों का पालन करते हुए नए पदों पर तुरंत कार्यभार संभालना होगा।

विज्ञापन

मेरिट और MIS अंकों के आधार पर मिले स्कूल, कई को मिली पहली पसंद

शिक्षा विभाग ने इस पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा है। जारी सूची के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यरत अधिकारियों की वरिष्ठता, मेरिट और टीटीपी-2025 (TTP-2025) के एमआईएस (MIS) अंकों को आधार बनाकर ही विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में तैनाती दी गई है।

मेरिट और पसंद के आधार पर कई शिक्षकों को उनके पहले विकल्प वाले स्कूल में ही प्रिंसिपल के रूप में नियुक्ति मिल गई है, जिससे उनमें भारी उत्साह है। वहीं कुछ अधिकारियों को उनकी दूसरी, तीसरी या चौथी वरीयता के अनुसार स्कूल आवंटित किए गए हैं।

पंचकूला से कैथल तक, प्रदेश भर के जिलों में नई जिम्मेदारियां तय

जारी सूची में राज्य के लगभग सभी जिलों के अध्यापकों व हेडमास्टरों के नाम शामिल हैं। पंचकूला, कैथल, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, भिवानी, जींद और रेवाड़ी जैसे प्रमुख जिलों में बड़े पैमाने पर नए प्रिंसिपलों की पदस्थापना की गई है।

प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि इस पदोन्नति से न केवल लंबे समय से खाली पड़े प्रिंसिपल के पदों को भरा जा सकेगा, बल्कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े- राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न का मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।