Breaking News
Sonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

Rai Sports University: महिला अधिकारी से अश्लील चैट और प्रताड़ना का आरोप, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर गिरी गाज

Rai Sports University: महिला अधिकारी से अश्लील चैट और प्रताड़ना का आरोप, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर गिरी गाज

राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न का मामला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Rai Sports University: सोनीपत के राई स्थित देश के प्रतिष्ठित खेल विश्वविद्यालय (हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) में एक महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में आंतरिक जांच समिति (ICC) की रिपोर्ट सामने आ गई है। समिति ने अपनी विस्तृत जांच पूरी करने के बाद पत्रकारिता विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जयपाल को मामले में दोषी ठहराया है। जांच समिति ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक को सौंप दी है।

रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी पाए गए प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का जवाब मिलने के बाद नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

व्हाट्सएप चैट और अश्लील मैसेज बने जांच का आधार

यह पूरा मामला इस साल अप्रैल महीने में उस वक्त उजागर हुआ था, जब पीड़ित महिला अधिकारी ने विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) को लिखित शिकायत देकर अपने साथ हुई बदसलूकी की आपबीती सुनाई थी। पीड़िता का आरोप था कि दिसंबर 2025 के दौरान आरोपी सहायक प्रोफेसर लगातार व्हाट्सएप पर अश्लील व अशोभनीय संदेश भेजता था और देर रात फोन कॉल करके परेशान करता था।

शिकायत में यह भी खुलासा किया गया था कि आरोपी प्रोफेसर जबरन दोस्ती करने और गले लगाने का दबाव बना रहा था। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने प्रशासनिक स्तर पर अपना विभाग भी बदलवा लिया था। इसके बावजूद जनवरी 2026 में भी आरोपी ने उससे संपर्क साधने की हरकत जारी रखी। महिला अधिकारी ने अपनी लिखित शिकायत के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी प्रबंधन को सौंपे थे, जो जांच में निर्णायक साबित हुए।

ये भी पढ़े- दिल्ली से पंजाब जाने वाले ध्यान दें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।