Breaking News
दलेर मेहंदी से विवाद में मंत्री सुबोध उनियाल का नया बयान सामने आया, कहा- इस्तीफा दे दूंंगा माफी नहीं मांगूगाNigdhu Police Action: करनाल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बाइक से 62 बोतलें बरामद, आरोपी जेल रवानाNarnaul News: महेंद्रगढ़ में एसआईआर कार्य की समीक्षा, 96,472 में से 96,041 आवेदनों का सफल निस्तारण, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशनहिमाचल के सिरमौर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; बेटी सुरक्षित मिलीKaithal Sweets Raid CM Flying: कैथल में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड, 650 किलो फफूंदी लगी सड़ी-गली मिठाई नष्टदलेर मेहंदी से विवाद में मंत्री सुबोध उनियाल का नया बयान सामने आया, कहा- इस्तीफा दे दूंंगा माफी नहीं मांगूगाNigdhu Police Action: करनाल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बाइक से 62 बोतलें बरामद, आरोपी जेल रवानाNarnaul News: महेंद्रगढ़ में एसआईआर कार्य की समीक्षा, 96,472 में से 96,041 आवेदनों का सफल निस्तारण, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशनहिमाचल के सिरमौर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; बेटी सुरक्षित मिलीKaithal Sweets Raid CM Flying: कैथल में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड, 650 किलो फफूंदी लगी सड़ी-गली मिठाई नष्ट

पंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्त

Punjab School Bus Safety पंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्त

पंजाब में स्कूल बसों पर बड़ी कार्रवाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab School Bus Safety: पंजाब में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने स्कूल वाहनों की जांच और नियमों के पालन पर सख्ती बढ़ा दी है। वर्ष 2025 से सितंबर 2026 तक प्रदेशभर में 13 हजार 995 स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने पर 3 हजार 621 बसों के चालान काटे गए, जबकि 31 बसों को जब्त किया गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को सख्ती से लागू कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का पालन सीधे बच्चों और अभिभावकों से जुड़ा मुद्दा है। रोजाना हजारों बच्चे इन्हीं वाहनों से स्कूल आते-जाते हैं, ऐसे में वाहन की सुरक्षा व्यवस्था, नियमों का पालन और नियमित जांच बेहद जरूरी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 के दौरान जिला स्तरीय समितियों ने प्रदेशभर में 8 हजार 325 स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 2 हजार 26 बसों के चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान 24 स्कूल बसों को जब्त भी किया गया। सरकार ने साफ किया है कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन

2026 में सितंबर तक 5,670 बसों की जांच

जनवरी से सितंबर 2026 तक चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 5 हजार 670 स्कूल बसों की जांच की गई। इस अवधि में नियमों का उल्लंघन मिलने पर 1 हजार 595 बसों के चालान काटे गए। जांच के दौरान 7 बसों को जब्त किया गया। 2025 और सितंबर 2026 तक के आंकड़ों को मिलाकर देखें तो कुल 13,995 स्कूल बसों की जांच हुई और हजारों वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई।

डॉ. बलजीत कौर ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिए हैं कि जिला स्कूल वाहन जांच समितियां और संबंधित विभाग सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के सभी नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। जांच के दौरान सामने आने वाली कमियों को भी तुरंत दूर करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को स्कूल तक आने-जाने के दौरान सुरक्षित वाहन उपलब्ध हों। नियमों में कमी मिलने पर उसे समय रहते दूर करना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है।

अभिभावकों से भी लापरवाही की सूचना देने की अपील

मंत्री ने स्कूल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि बच्चों की आवाजाही के लिए केवल निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने वाले वाहनों का ही इस्तेमाल करें। वाहन संचालन में किसी तरह की लापरवाही बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की। यदि स्कूल बसों में किसी तरह की लापरवाही या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन दिखाई देता है तो इसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित स्कूल यात्रा सुनिश्चित करना सरकार, स्कूल प्रबंधन, वाहन संचालकों और अभिभावकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।